March 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अलीगढ़21मई24*ऑटो में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर , महिला व बालक की मौत , 3 घायल

अलीगढ़21मई24*ऑटो में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर , महिला व बालक की मौत , 3 घायल

अलीगढ़21मई24*ऑटो में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर , महिला व बालक की मौत , 3 घायल

अलीगढ़ से शिवानी जैन एडवोकेट ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

 

अलीगढ़ के थाना अकराबाद इलाके के कौडियागंज के पास शनिवार की रात ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी । हादसे में ऑटो सवार महिला व बालक की मौत हो गई । जबकि तीन लोग घायल हो गए । पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए है । घायल का इलाज जारी है । जनपद कासगंज की गंगेश्वर कालोनी निवासी अनिल यादव नोयडा में परिवार सहित रहकर आटो चलाते हैं । शनिवार की रात वह अपने परिवार के सदस्यों को आटो में घर वापस कासगंज जा रहे थे । ऑटो कस्बा कौड़ियागंज के पास पहुंचा था । सामने से आ रहे ट्रैक्टर आटो में टक्कर मार दी । हादसे में 28 वर्षीय स्नेह लता पत्नी अनिल यादव व पांच वर्षीय शिवा पुत्र सोनू मौत हो गई । हादसे में ऑटो चालक अनिल यादव , उनका बेटा देव , बेटी गौरी व भाई अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए । चीख पुकार सुनकर राहगीर एकत्र हो गए । सूचना पुलिस को दी । घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया । इधर , हादसे की खबर पर परिजन कासगंज से अलीगढ़ आ गए । पुलिस मुताबिक , तहरीर मिलते पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी ।