अलवर09नवम्बर23*राठ इंटरनेशनल स्कूल ने अपना पांचवां वार्षिकोत्सव बड़े ही धूम -धाम से मनाया |
इस वर्ष का मुख्य विषय अभिध्या रखा गया था जिसमे एक बालिका की इच्छशक्ति और कुछ कर गुजरने की आकांक्षा को नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम के मध्घ्यम से स्टेज पर प्रदर्शित किया गया | कार्यक्रम की शुरआत चेयरमैन बलवान सिंह यादव,सेक्रेटरी नितेश यादव और शिवानी यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर और शिव अभिषेक कर किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट और सेशन जज श्री हरेन्द्र सिंह जी को आमंत्रित किया गया था | उन्होंने बच्चों के प्रदर्शन की तारीफ की और उनका प्रोत्साहन किया | मुख्य कार्यक्रम में कटपुतली नृत्य , तानाजी , मंगल मिशन , गणेश बन्दना , मोहंजोदोड़ो , स्कूल बैंड परेड , स्कूल ऑर्केस्ट्रा आदि प्रमुख थे | कक्षा नर्सरी से बारहवीं तक के मेधावी छात्रों को उनके शैक्षणिक उपलब्धि के लिए पुरष्कार वितरण किये गए | सभी खेलों में पदक जितने वाले प्रतिभागियों को भी पुरष्कार दिया गया | | संस्था चेयरमैन श्री बलवान सिंह यादव ने शिक्षा के महत्त्व और अध्यापकों के गरिमा को ध्यान रखने के लिए बच्चों को प्रेरित किया | उन्होंने अभिभावकों के विश्वास और बच्चों के प्रति प्रोत्साहन की प्रंशसा की | कार्यकर्म लगभग चार घंटे चला और 2500 अभिभावकों इस समारोह में आकर बच्चों को प्रोत्साहित किया | संस्था प्रधान प्रदीप सैनी ने विद्यालय के उपलब्धि पर प्रकाश डाला उन्होंने विध्यालय की लगातार परिणामों के लिए बच्चों और उनके अभिभावकों को बधाई दी | | IIT -एडवांस स्तर पर चयनित छात्र जतिन गुप्ता ,और नीट में यशराज सुमन , NDA के नितिन और STSE में चयनित विधार्थियों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था ,इस अवसर पर वाईस प्रिंसिपल निशा यादव , अकादमिक डीन दीपिका खत्री , कोचिंग इंचार्ज प्रीती शर्मा, कोऑर्डिनेटर्स प्रमिला मालिक , पूजा तिवारी के साथ पूरा राठ परिवार मौजूद था कार्यक्रम की कोरिओग्राफी कपिल ने , साज़ -सज्जा दीक्षा मंगला ने की और अंत में निशा यादव ने सभी को धन्यवाद प्रेषित किया |

More Stories
भागलपुर18अगस्त26*विद्यालय की बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर विधायक मुरारी पासवान ने लिया संज्ञान,
पूर्णिया18अगस्त26*डीआईजी चौक गोलीकांड: फरार आरोपी पर पूर्णिया पुलिस ने रखा 5 हजार का इनाम*
पूर्णिया बिहार 18 अगस्त 26 पूर्णिया में विकास और जनकल्याण योजनाओं की धीमी रफ्तार पर DM अंशुल कुमार सख्त