April 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या5फरवरी26*नेवरा में मदरसा आयशा लिल बनात व दारे अरकम चिल्ड्रेन एकेडमी की नई भव्य इमारत की रखी गई आधारशिला

अयोध्या5फरवरी26*नेवरा में मदरसा आयशा लिल बनात व दारे अरकम चिल्ड्रेन एकेडमी की नई भव्य इमारत की रखी गई आधारशिला

अयोध्या5फरवरी26*नेवरा में मदरसा आयशा लिल बनात व दारे अरकम चिल्ड्रेन एकेडमी की नई भव्य इमारत की रखी गई आधारशिला

बच्चियों की तालीम तरक़्क़ी की बुनियाद — बिलाल अब्दुल हई नदवी

भेलसर(अयोध्या)दीनी और दुनियावी तालीम बच्चियों के लिए बेहद जरूरी है—इसी नेक सोच और मकसद के साथ ग्राम नेवरा में मदरसा आयशा लिल बनात व दारे अरकम चिल्ड्रेन एकेडमी की नई भव्य इमारत की आधारशिला रखी गई।
जानकारी के अनुसार यह मदरसा लगभग 15 वर्षों से तालीम की बेदारी और क्षेत्र की बच्चियों को दीनी और दुनियावी तालीम देता आ रहा है। छात्राओं की बढ़ती संख्या और बेहतर शैक्षणिक वातावरण की आवश्यकता को देखते हुए अब मदरसे की नई,आधुनिक और सुव्यवस्थित बिल्डिंग का निर्माण कराया जा रहा है,जिसके लिए विधिवत आधारशिला रखी गई।
इस ऐतिहासिक अवसर पर कार्यक्रम के मेहमान-ए-ख़ुसूसी आलिम-ए-दीन हजरत मौलाना बिलाल अब्दुल हई हशनी नदवी तशरीफ़ लाए और अपने मुबारक हाथों से नई इमारत की बुनियाद रखी। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-कुरआन से हुई,इसके बाद दुआ-ए-ख़ैर कराई गई।
अपने संबोधन में मौलाना बिलाल अब्दुल हई नदवी ने कहा कि बच्चियों की तालीम तरक़्क़ी की बुनियाद है। उन्होंने कहा कि तालीम-ए-निस्वां के बिना तरक़्क़ी अधूरी है। उन्होंने कहा कि यह नई इमारत इलाक़े की बेटियों के लिए इल्म का एक मजबूत मरकज ( केंद्र) बनेगी।
मदरसा के प्रबंधक हजरत मौलाना कामिल हुसैन नदवी ने जानकारी देते हुए बताया कि नई बिल्डिंग में बेहतर कक्षाएं, साफ-सुथरा वातावरण और आधुनिक सुविधाओं का इंतज़ाम किया जाएगा,ताकि बच्चियों को सुकून और उच्च स्तरीय तालीमी माहौल मिल सके। इस मौके पर बड़ी तादाद में उलमा ए इकराम और इलाके के लोगों ने शिरकत करते हुए विद्यालय प्रबंधक को मुबारकबाद दी।

Taza Khabar