April 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

अयोध्या4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

अयोध्या4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, रामनगरी में दो पक्षों में जम कर चले लाठी डंडा ईंट पत्थर और फावड़ा, दोनों पक्षों में कई लोग घायल, निषाद और यादव परिवार के बीच में हुआ विवाद, पुलिस की मौजूदगी में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के रामपुर हलवारा का बताया जा रहा है वीडियो, निषाद परिवार के कई लोग घायल, गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को अयोध्या से लखनऊ हायर सेंटर के लिए किया गया रेफर, पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा किया दर्ज गिरफ्तारी का कर रही है प्रयास।
[04/04, 23:10] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

अयोध्या।
अयोध्या में तेज़ आंधी के साथ गरज-चमक और हल्की बूंदाबांदी शुरू।अचानक बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली।हवा के तेज़ झोंकों से तापमान में गिरावट दर्ज, किसानों के लिए विषम परिस्थिति विकसित।
[04/04, 23:10] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

अयोध्या.
बीकापुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान रिश्वत मांगने की शिकायत

किसान शेर बहादुर वर्मा ने अधिकारियों पर घूस लेने का आरोप लगाया।

किसान हैदरगंज थाना क्षेत्र के कटौना गांव का निवासी है।

आरोप लेखपाल राघवराम और तहसीलदार दिनेश कुमार पर लगाए गए।

आबादी की जमीन की पैमाइश के लिए रिश्वत मांगने का आरोप।

किसान ने सीधे डीएम अयोध्या के सामने शिकायत दर्ज कराई

शिकायत के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा।

एसडीएम बीकापुर ने मामले को गंभीरता से लिया।

दोनों आरोपित अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए।

जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे सख्त कार्रवाई की बात कही गई।
[04/04, 23:10] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

अयोध्या.
अयोध्या विकास प्राधिकरण और नगर निगम अयोध्या के कार्यालय नई बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे।

दोनों कार्यालयों को एक ही परिसर में लाया जाएगा।

बिल्डिंग का निर्माण तहसील के पास किया जा रहा है।

प्रोजेक्ट की कुल लागत लगभग 106 करोड़ रुपये है।

50 करोड़ रुपये 15वें वित्त आयोग से प्राप्त हुए हैं।

28-28 करोड़ रुपये दोनों विभागों ने अपने हिस्से से लगाए हैं।

एक बिल्डिंग में 4 फ्लोर ADA के लिए निर्धारित हैं।

उसी बिल्डिंग का 5वां फ्लोर नगर आयुक्त व अन्य अधिकारियों के लिए होगा।

दूसरी बिल्डिंग में पूरे 5 फ्लोर अलग-अलग विभागों को दिए गए हैं।

पहले फ्लोर पर सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल विभाग होंगे।

दूसरे फ्लोर पर हेल्थ, एनफोर्समेंट और एनवायरनमेंट विभाग रहेंगे।

तीसरे फ्लोर पर रेवेन्यू, टैक्स, अकाउंट और जलकल विभाग होंगे।

चौथे फ्लोर पर वेटरनरी, उद्यान, पब्लिसिटी और संपत्ति विभाग रहेंगे।

पांचवें फ्लोर पर ऑडिटोरियम, मेयर का चैंबर और पार्षद कक्ष बनाए गए हैं।

बिल्डिंग में बेसमेंट पार्किंग, फायर सिस्टम, जल व्यवस्था जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी, और इसी वर्ष शिफ्टिंग पूरी होने की उम्मीद है।