अयोध्या4मई26*तालाब में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शव को भेजा पीएम के लिए
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सीवन में सोमवार को दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया।शौच के लिए गए युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।मृतक की पहचान राम प्रकाश पुत्र स्वर्गीय मनीराम रावत 28 वर्ष के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार राम प्रकाश दोपहर करीब एक बजे नित्य क्रिया के लिए गांव के पास स्थित बड़ा तालाब पर गया था। इसी दौरान शौच करते समय उसका पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में जा गिरा उसे पानी गिरता देखकर आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तबतक वह पानी में डूब गया।घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव तालाब से बाहर निकाला गया।
प्रभारी निरीक्षक पटरंगा शशिकांत यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

More Stories
नैनीताल19जून 26*लालकुआँ में चोरों के हौसले बुलंद: मोटरसाइकिल के बाद अब ‘दूध चोर’ सक्रिय, कोतवाली के सामने से क्रेट्स ले उड़ा चोर
कानपुर नगर19जून26*इस समय भयंकर कड़ी धूप।के यातायात पुलिस जाम लगने के भय से कर रही मुस्तैद ड्यूटी
मथुरा 19 जून 26* 01 अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार ।*