अयोध्या4अगस्त25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[04/08, 2:44 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज अयोध्या के दौरे पर, थोड़ी देर में पहुंचेंगी अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में आयोजित अयोध्या कॉन्क्लेव में होगी शामिल, प्रदेश में दूसरी बार व जनपद में प्रथम बार हो रहा है अयोध्या कॉन्क्लेव का आयोजन, स्मार्ट सिटी योजना के तहत नवसृजित 70 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का होगा शिलान्यास, कई कंपनियां कार्यक्रम को कर रही है स्पॉन्सर्ड। आईआरएफसी नई दिल्ली, सिगनीफाई इंडिया फिलिप्स, कोलगेट पामोलिव, पावर ग्रिड एवं पानी संस्थान। अयोध्या जनपद की पैका लिमिटेड, अमृत बोटलर्स, रौजा गांव शुगर मिल और केएम शुगर मिल द्वारा किया जा रहा है प्रतिभाग।
[04/08, 2:44 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अयोध्या में लगातार भारी बारिश होने की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हालांकि धान की फसल के लिए माना जा रहा है यह पानी अमृत के समान, शहर का जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त, जगह-जगह हुआ जल भराव, राम पथ पर भी जगह-जगह जल भराव, पीडब्ल्यूडी कार्यालय परिसर में भरा पानी, सबसे बुरा हाल अयोध्या धाम के जलवानपुरा का, जलवानपुरा के सभी घरों में भर पानी, मौके पर पहुंचे महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, लोगों की सुनी समस्याएं, कहा पानी निकालने के लिए लगाए गए हैं तीन पंप, जल्द ही कालोनी से निकल जाएगा पानी।
[04/08, 3:47 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अयोध्या में भी ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध, बिना अनुमति के कोई भी संस्था या व्यक्ति नहीं उड़ा सकेगा ड्रोन, जिला मजिस्ट्रेट निखिल टीकाराम फुंडे ने धारा 163 के तहत अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए पूरे जनपद में ड्रोन उड़ाने पर लगाया प्रतिबंध, डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने की प्रेसवार्ता। ग्रेटर नोएडा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ड्रोन को उड़ते देख स्थानीय लोग आए थे दहशत में, लोगों ने शुरू कर दी थी पहरेदारी, यह प्रतिबंध पुलिस विभाग कर नहीं होगा लागू, राम मंदिर की सुरक्षा की दृष्टि से राम मंदिर में लगा हुआ है एंटी ड्रोन सिस्टम।

More Stories
मथुरा 26 मार्च 26* नवरात्रि के पावन पर्व पर mission Shakti*के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु दिशा निर्देश
मथुरा 26 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध गांजा 500 ग्राम के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
लखनऊ 26 मार्च 26*मुख्यमंत्री ने पेट्रोल और रसोई गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर बयान दिया,