अब्दुल जब्बार
अयोध्या4अगस्त25*तेज बारिश से मवई कसारी संपर्क मार्ग धंसा राहगीरों का आवागमन ठप
भेलसर(अयोध्या)विकास खण्ड मवई के ग्राम कसारी को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग हो रही तेज बारिश के कारण धंस गया है इससे स्थानीय ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। ग्राम वासी चांद बाबू,सोहराब खान,अली अहमद ,बब्बन सिंह,नरेंद्र सिंह के अनुसार रात में हुई मूसलाधार बारिश से सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है जिसके कारण चार पहिया और दो पहिया वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।इस समस्या की जानकारी मिलने पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी विकल्प कनोजिया ने बताया कि वह जल्द ही मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि कामाख्या बाहबरा चौराहे से कसारी तक जाने के लिए यही एकमात्र संपर्क मार्ग है इसलिए इसकी तत्काल मरम्मत बेहद जरूरी है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग की मरम्मत जल्द से जल्द कराई जाए ताकि आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।

More Stories
बांदा 31 जुलाई 26*विश्व हिन्दू परिषद ने पुष्पवर्षा कर किया कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत, स्वल्पाहार की भी रही व्यवस्था*
बांदा 31 जुलाई 26 बांदा लगातार हो रही बारिश से एक बार फिर नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है*
कानपुर नगर31जुलाई26*सीडीओ द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में कराये गये कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया गया।