अब्दुल जब्बार
अयोध्या31जनवरी24*अवैध तमंचा व पांच मोबाइल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
भेलसर(अयोध्या)बाबा बाजार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जंगल तिराहा तेर के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से देशी तमंचा व कारतूस औऱ विभिन्न कम्पनी के पांच मोबाइल फोन बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार थाना बाबा बाजार पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने हेतु अभियान चला रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना पर तेर चौराहा के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी तमंचा कारतूस और पांच मोबाइल बरामद किया गया।अभियुक्त कहीं भागने की फिराक मे खड़ा था।अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र नाथ राय,कंस्टेबल सौरभ कुमार,सुधांशु यादव शामिल रहे।टीम ने अभियुक्त रविकुमार पुत्र दरोगा निवासी पारा पहाड़ पुर को गिरफ्तार करने के बाद उसके कब्जे से अवैध देशी तमंचा,कारतूस, व पांच मोबाइल फोन बरामद किया।उपनिरीक्षक देवेंद्र नस्थ राय ने बताया कि गिरफ्तार किये गए अभियुक्त के विरुद्ध 3/25 आर्म्स एक्ट मे मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
मथुरा 13 मार्च 26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देश पर सभी प्रभारीयो द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*
मथुरा 13 मार्च 26*महामहिम राष्ट्रपति जी का मथुरा भ्रमण के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण*
हरदोई 13 मार्च 26*सड़क हादसा: अनियंत्रित डंपर ने गन्ने से भरे खड़े ट्रक में मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी*