अयोध्या30मई26*लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह आयोजित
रुदौली में तीन माह के भीतर लगेगी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा: विधायक रामचंद्र यादव
भेलसर(अयोध्या)लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती की पूर्व संध्या पर नगर पंचायत मां कामाख्या धाम स्थित मंगलम गेस्ट हाउस में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव मुख्य अतिथि तथा नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान पाल समाज के लोगों ने अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
अपने संबोधन में विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर न्याय, सुशासन और नारी सशक्तिकरण की प्रतीक थीं। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों और सामाजिक सुधार के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। विधायक ने घोषणा की कि रुदौली में तीन माह के भीतर अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी तथा उनके नाम पर एक स्मृति द्वार का निर्माण भी कराया जाएगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला ने लोकमाता के जीवन एवं योगदान को प्रेरणादायी बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आयोजन सभासद मुकेश पाल एवं पाल समाज के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, महिलाएं और युवा उपस्थित रहे।अशोक पाल मास्टर, कृष्ण कुमार पाल पुत्र स्वर्गीय राम सागर पाल, मुकेश कुमार पाल, आसाराम पाल, शिव कुमार पाल लोधौरा, जगराम, कुलदीप पाल, राजेंद्र पाल, फूलचंद पाल, रामनिवास पाल, राम सफल पाल, राजू पाल आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
कानपुर नगर 30अगस्त 26*बंगले, ठेके और टेंडर किसके इशारे पर बंटते रहे,सवाल उठे तो कानून के नाम पर चेहरे क्यों डरते घूम रहे?*
कानपुर नगर 30अगस्त 26*शहर के नामी कार्डियोलॉजी अस्पताल में गरीब युवक के लिए इलाज़ ही नहीं, बताया दिल्ली जाओ।*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*