अब्दुल जब्बार
अयोध्या30दिसम्बर24*पुलिस ने घर से गायब बच्चे को परिवार को सौंपा, पुलिस का गुड वर्क
भेलसर(अयोध्या)रुदौली पुलिस ने घर से गायब बच्चे को तलाश कर परिवार को सौंपा।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुदौली संजय मौर्या ने बताया कि सोमवार को समय करीब ढाई बजे दिन में मोहल्ला शेखाना उत्तरी रुदौली से एक बच्चा जिसका नाम अशरफ पुत्र सलीम उम्र करीब 3 वर्ष जो घर से गायब हो गया है जिसकी सूचना उसकी दादी जरीना खातून बेवा अकील ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर 3 घंटे के अंदर बच्चे को सकुशल बरामद कर परिवार को सौंप दिया गया।बताया कि यह बच्चा भटक कर टीकर गांव पहुंच गया था घर वालों को सकुशल बच्चा प्राप्त होने पर क्षेत्र में पुलिस टीम की काफी प्रशंसा हो रही है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 6 मार्च 26*पूर्णिया में छात्राओं की सुरक्षा के लिए उड़ान गश्ती की कार्रवाई, अपराधियों पर नकेल
*T20 world cup : सैमसन के अर्धशतक से भारत फाइनल में, बेथेल के शतक के बावजूद इंग्लैंड सात रन से हारा,
जींद हरियाणा 5 मार्च 26*संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की राज्य स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया