*अयोध्या30अप्रैल25ग्राम पंचायत नरौली में ग्राम समाधान दिवस जीरो प्रॉपर्टी दिवस के रूप में आयोजन*
*जीरो पॉवर्टी दिवस का उद्देश्य हर गरीब तक पहुंचे जन कल्याणकारी योजना का लाभ ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश चौधरी*
*निष्पक्ष दस्तक समाचार संवाददाताअनिल साहू की रिपोर्ट*
अयोध्या जिले के विकासखंड रुदौली के ग्राम पंचायत नरौली में रोस्टर के अनुसार सरकार की मंशा के अनुरूप आज पंचायत भवन नरौली में ग्राम समाधान दिवस जीरो पॉवर्टी दिवस के रूप में किया गया आयोजन जिसमें जीरो पॉवर्टी के सभी लाभार्थी रहे उपस्थित ग्राम पंचायत अधिकारी नरौली राकेश चौधरी ने बताया कि ग्राम समाधान दिवस तथा जीरो पॉवर्टी का मुख्य उद्देश्य हर समस्या का समाधान ग्राम पंचायत स्तर पर ही संपन्न कराया जाए तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं हर पात्र गरीब व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए तथा जन कल्याणकारी योजना के प्रति लोगों को जागरूक करना चाहिए क्योंकि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लोगों की जानकारी न होने के कारण पत्र व्यक्त जनकल्याणकारी योजनाएं से वंचित रह जाते हैं इसलिए ग्राम समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है इस मौके पर ग्राम प्रधान बजरंगी यादव ने भी सभी ग्रामीण वासियों से निवेदन किया कि हमारे स्तर से ग्राम पंचायत के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं होने देंगे सभी पात्र लाभार्थियों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा प्रधान बजरंगी यादव ने सभी लोगों को आश्वासन दिया कि किसी गरीब परिवार को किसी प्रकार की समस्या हो वह हमारे पास आए हम उनका समाधान करवाएंगे विधवा विकलांग वृद्धा पेंशन किसान सम्मन निधि जैसी बहुत सारी राज सरकार की चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहिए हमारा भी उद्देश्य की गांव का विकास विकास के साथ-साथ हर गरीब तक जनकल्याणकारी योजना का लाभ पहुंचे तथा हर व्यक्ति को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रति जागरूक होना चाहिए इस अवसर पर ग्राम प्रधान बजरंगी यादव ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश चौधरी पंचायत मित्र विनोद कुमार पंचायत सहायक अनिल कुमार यादव CHO रेवती आशा बहू आंगनबाड़ी कार्यकर्ती तथा ग्राम पंचायत स्तर के सभी कर्मचारी ग्राम समाधान दिवस में रहे उपस्थित

More Stories
पूर्णिया बिहार 5 मार्च 26*पूर्णिया में ‘घरे घर जेल’ नाटक का मंचन, कोरोना काल की कहानी को दिखाया गया
पूर्णिया 5 मार्च 26*अंचल पदाधिकारी रीता कुमारी की दबंगई :
मथुरा 5 मार्च 26* शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*