ब्रेकिंग
अयोध्या30अगस्त25*एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी की प्रेसवार्ता
अयोध्या।
जनपद के थाना इनायतनगर पुलिस व एंटी थेफ्ट सेल ने लूट और चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की।
पुलिस ने दो वांछित आरोपियों – सत्येंद्र प्रताप सिंह और सौरभ सिंह को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर रेवतीगंज से आस्तिकन की ओर जाने वाली सड़क से हुई।
आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।
20 अगस्त 2024 को लक्ष्मीगंज आरा मशीन रोड पर मोबाइल और 4,000 रुपये लूटे गए थे।
इसके अलावा 7 जनवरी को मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज हुआ था।
दोनों मामलों में यही आरोपी वांछित चल रहे थे।
पुलिस ने दोनों वारदातों का खुलासा करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया।
एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
दोनों पर अब गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
कानपुर ngr 12 मार्च 26*कानपुर जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की मौत से हड़कंप।
कौशाम्बी 12 मार्च 26*भरवारी स्टेशन के दोनों तरफ प्लेट फॉर्म ऊंचे होने से यात्रियों को रही परेशानी*
कौशाम्बी 12 मार्च 26*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजकीय विद्यालय की 10 शिक्षिकाएं सम्मानित*