**ब्रेकिंग न्यूज़**
अयोध्या:30अगस्त2024*युवती की बेरहमी से हत्या, शव सड़ चुका है
अयोध्या के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में एक युवती का शव खंडहर में पाया गया है। पुलिस के मुताबिक, शव 9 दिन पुराना है और सड़ चुका है।
जांच में खुलासा हुआ कि युवती की बेरहमी से हत्या की गई थी। शव की पहचान केवल हाथ पर बचे हुए अंशों से की गई। इस हत्या का आरोप युवती के पुराने प्रेमी दिलीप पर लगा है, जिसके खिलाफ गोसाईगंज थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है।
बताया जा रहा है कि दिलीप से ब्रेकअप के बाद युवती किसी दूसरे युवक के संपर्क में आ गई थी। इसी के चलते दिलीप ने बदला लेने की नीयत से युवती की हत्या की और शव को खंडहर में फेंक दिया।
आरोपी दिलीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतका अंबेडकरनगर की रहने वाली थी। मामले की जांच जारी है।

More Stories
अयोध्या15 नवंबर 26*सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को प्रस्तावित अयोध्या दौरे पर बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी का बयान।
जौनपुर15 नवंबर 26*प्रेमी से शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, इलाके में मचा हड़कंप।
बलिया 15 नवंबर 26**बलिया के नगरा में छठ पर्व पर एक ही गांव के चार दोस्तों की मौत, दो कारों की रेस के दौरान कार पेड़ से टकराई*