अयोध्या3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[03/05, 15:31] +91 87380 48060: अयोध्या: दिल्ली में ट्रक ड्राइवर पति लापता, पत्नी ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला ने अपने लापता पति की तलाश और कानूनी कार्यवाही के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय का दरवाजा खटखटाया है। ग्राम बरौली की निवासी प्रार्थिनी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में ट्रक चलाने गए उनके पति पिछले कई दिनों से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हैं और संबंधित ट्रांसपोर्टर इस मामले में संदिग्ध व्यवहार कर रहा है।
रोजगार की तलाश में गए थे दिल्ली
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना खण्डासा अंतर्गत ग्राम बरौली निवासी मनोज कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद, बीते 18 मार्च 2026 को रोजी-रोटी की तलाश में दिल्ली गए थे। वहां वे लोहा मंडी स्थित ट्रांसपोर्टर अमर बहादुर सिंह के पास ट्रक चालक के रूप में काम कर रहे थे। मनोज के परिजनों के अनुसार, वे अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए वहां कड़ी मेहनत कर रहे थे।
रहस्यमयी तरीके से बंद हुआ संपर्क
प्रार्थिनी ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि 21 और 22 अप्रैल 2026 की मध्य रात्रि तक उनकी अपने पति मनोज से मोबाइल पर बातचीत हुई थी। हालांकि, उस रात के बाद से ही मनोज का मोबाइल नंबर (8173899585) लगातार बंद आ रहा है। कई दिनों तक संपर्क न हो पाने के कारण परिवार में चिंता का माहौल व्याप्त हो गया है।
ट्रांसपोर्टर और मध्यस्थ की भूमिका पर सवाल
पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने ट्रांसपोर्टर अमर बहादुर सिंह से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। शिकायत के अनुसार, ट्रांसपोर्टर मामले को टालने का प्रयास कर रहा है और बार-बार फोन काट देता है। इसके अतिरिक्त, बरौली गांव के ही प्रदीप कुमार, जिन्होंने मनोज की नौकरी लगवाई थी, उन्होंने भी इस विषय में कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया है।
पुलिस से कार्यवाही की मांग
अपने पति की सुरक्षा को लेकर आशंकित महिला ने एसएसपी अयोध्या से गुहार लगाई है कि इस मामले का तत्काल संज्ञान लिया जाए। प्रार्थना पत्र में एफआईआर दर्ज करने और आवश्यक कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए मनोज कुमार की खोजबीन करने की मांग की गई है। प्रार्थिनी ने प्रार्थना पत्र के साथ अपने पति की पहचान हेतु उनकी फोटो भी संलग्न की है।
इस मामले ने एक बार फिर महानगरों में काम करने वाले प्रवासी कामगारों की सुरक्षा और उनके नियोक्ताओं की जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में कितनी तत्परता से कार्यवाही करता है ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
[03/05, 15:37] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या.
नवजात शिशु का क्षत विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी शनिवार रात करीब 8:00 खेत की ओर जाते समय ग्रामीणों ने शव को देखा और पुलिस को दी सूचना, पुलिस के मुताबिक अभी तक नहीं हो सकती है नवजात शिशु की पहचान,धड़ से अलग था शिशु का सिर,शरीर के निचले हिस्से को किसी जानवर ने किया क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेजा,बीकापुर कोतवाली के बनकट गांव के पास का मामला।
[03/05, 15:37] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या.
अयोध्या से पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई।
हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास और पूर्व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने भाजपा की जीत का दावा किया।
नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रवाद के मुद्दे पर समर्थन मिला है।
महंत राजू दास ने अलगाववाद खत्म करने को चुनाव का मुख्य मुद्दा बताया।
उन्होंने कहा कि जनता ने शिक्षा, चिकित्सा और सुरक्षा के लिए वोट किया है।
राजू दास ने दावा किया कि बंगाल चुनाव को लेकर बांग्लादेश में भी चिंता जताई जा रही है।
ऋषिकेश उपाध्याय ने बंगाल को सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद की भूमि बताया।
उन्होंने कहा कि बंगाल में राष्ट्रवादी विचारधारा मजबूत है।
उपाध्याय ने 4 मई को भाजपा की “प्रचंड जीत” का भरोसा जताया।
[03/05, 15:37] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या.
पार्टी के चुने हुए जनप्रतिनिधियों के उपेक्षा पूर्ण रवैये से क्षुब्ध होकर भाजपा बीकापुर मंडल के महामंत्री मुकुल आनंद ने अपने पद से दिया त्यागपत्र,जनप्रतिनिधियों पर टाल मटोल का रवैया अपनाने का लगाया आरोप,पार्टी के सदस्य बने रहेंगे मुकुल आनंद।
[03/05, 17:44] +91 83185 26579: ब्रेकिंग
अयोध्या.
संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात युवक की मौत, गांव की बाहर जंगल में पेड़ से लटका मिला शव,सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, मामले की कर रही जांच, थाना कुमारगंज के उपाध्याय पुर मजरे पूरे चिरंजीव मिश्र गांव का मामला.
मृतक युवक की हुई पहचान मंजीत पुत्र बब्लू रैदास निवासी धनेचा

More Stories
कानपुर नगर 3 मई26*खेलो इंडिया से मिलेगी प्रतिभा को नई उड़ान,
अयोध्या3मई26*एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस के साथ दो गाड़ी समेत गिरफ्तार
बांदा 3मई 26प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय सेवा केंद्र की पूर्व संचालिका जी का अस्थि विसर्जन किया गया