February 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या29मार्च*यूपीआजतक न्यूज़ से आज की खास खबरे

अयोध्या29मार्च*यूपीआजतक न्यूज़ से आज की खास खबरे

[3/29, 12:20] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व पवन कुमार की रिपोर्ट*

*संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*

*पटरंगा थाना क्षेत्र के बसौढ़ी गांव का है मामला*

भेलसर(अयोध्या)थाना पटरंगा क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सोमवार की शाम लगभग 5:00 बजे थाना क्षेत्र के बसौढ़ी गांव में एक किशोरी का संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर बने शौचालय में लटकता हुआ मिला।घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पटरंगा पुलिस को दी।सूचना पर पहुंचे हाईवे पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव व कांस्टेबल रामकिशन नैनो ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।बताते हैं कि मृतक किशोरी महिमा अवस्थी उम्र 14 वर्ष पुत्री शरद अवस्थी निवासी बसौढ़ी थाना पटरंगा स्कूल गई थी वहीं पर किसी बात को लेकर किसी से अनबन हो गई थी और जब से घर आई है तब से कुछ टेंशन में लग रही थी।
इस बाबत हाईवे पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा भरा कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
[3/29, 12:20] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खाँ की रिपोर्ट*

*डेढ़ माह पूर्व लापता हुई किशोरी को पुलिस ने किया बरामद*

भेलसर(अयोध्या)पटरंगा पुलिस ने करीब डेढ़ माह पूर्व लापता हुई किशोरी को बरामद किया है।
क्षेत्र के ग्राम सुलतानपुर में फरवरी के पहले सप्ताह में एक किशोरी घर से अचानक लापता हो गयी थी किशोरी के पिता ने पटरंगा थाना पहुंच कर गांव के एक युवक पर अपनी पुत्री का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी।पुलिस ने धारा 363 तथा 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी।सोमवार को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि लापता किशोरी पटरंगा मंडी में मौजूद है।सूचना पाकर उपनिरीक्षक अरुण सिंह,महिला सिपाही पूजा के साथ पहुंच कर किशोरी को बरामद कर लिया।कार्यवाहक थाना प्रभारी पटरंगा हरवंश यादव ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिये भेज दिया गया है तथा आरोपी की तलाश की जा रही है।
[3/29, 12:20] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व जगदम्बा श्रीवास्तव की रिपोर्ट*

*संदिग्ध परिस्थितियों मे घर से निकला युवक सड़क किनारे मिला घायल अवस्था मे*

*इलाज के दौरान हुई मौत*

भेलसर(अयोध्या)संदिग्ध परिस्थितियों मे घर से निकला युवक
सड़क किनारे घायल अवस्था मे मिला जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
रुदौली कोतवाली क्षेत्र के मीसा गांव निवासी अरविंद सिंह 35 पुत्र गंगा सिंह रौनाही थाना सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत बरई खुर्द स्थित ससुराल मे रहता था।रविवार दोपहर मां बाप से मिलने मीसा आया था।शाम को घर से निकलने के बाद सोमवार की सुबह रूदौली कोतवाली भेलसर चौकी क्षेत्र के ग्राम कुढ़ा सादात के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेहोशी के हालत मे पाया गया।घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को 108 नम्बर की एम्बुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।बेहोशी एवं गंभीर हालत होने के कारण लखनऊ मेंडिकल कालेज लखनऊ रेफर किया गया।
भेलसर पुलिस चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि सुबह ग्राम कुढ़ा सादात के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी जिसकी लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई।
[3/29, 12:20] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट*

*रौज़ागाँव चीनी मिल द्वारा 19 मार्च तक क्रयित गन्ने का रु 15.13 करोड़ का किया गया भुगतान*

भेलसर(अयोध्या)बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड यूनिट रौजागांव द्वारा वर्तमान पेराई सत्र 2021-22 में दिनांक 19 मार्च 2022 तक क्रय किए गए गन्ने का गन्ना मूल्य 15.13 करोड़ रुपए का भुगतान दिनांक 24-03-2022 को कर दिया गया है तथा किसानों का गन्ना मूल्य किसानों के संबंधित बैंक खाते में भेज दिया गया है।
चीनी मिल के यूनिट हेड निष्काम गुप्ता ने बताया की बार बार अनुरोध करने के उपरांत भी कुछ कृषको ने अभी तक चीनी मिल मे अपने बैंक खाते की छाया प्रति उपलब्ध नहीं करायी है वे अपने बैंक खाते की छाया प्रति चीनी मिल मे जमा करे जिससे उनका भुगतान भी उनके बैंक खाते मे जल्द से जल्द भेजा जा सके।साथ ही उन्होंने बताया कि दिनाँक 29-03-2022 तक के इंडेंट मे सभी समितियों के कैलेंडर की समस्त पर्चियां निर्गत हो चुकी हैं अतः जिन किसान भाइयो की पर्ची संबंधी कोई समस्या है वो गन्ना समिति अथवा चीनी मिल में संपर्क कर सकते है।चीनी मिल सभी किसान भाइयो का समस्त आपूर्ति योग्य गन्ना पेराई करने के उपरांत ही बंद होगी।अतः अभी भी जिन कृषको के पास आपूर्ति योग्य गन्ना अवशेष है वे अपना आपूर्ति योग्य गन्ना चीनी मिल मे जल्द से जल्द आपूर्ति कर दे।इस मौके पर इकबाल सिंह महा प्रबन्धक(गन्ना)ने कृषको से अपील है कि पेराई सत्र के समापन से पूर्व ही किसान भाई अपने संबंधित मिल स्टाफ़ से मिल कर गन्ना बीज नर्सरी से को. 0118,को. 15023 एवं को. 0238 प्रजाति का गन्ना बीज सुरक्षित कर लें जिससे बुवाई करते समय बीज की कमी का सामना न करना पड़े।साथ ही इकबाल सिंह महाप्रबंधक गन्ना ने बताया कि शरदकालीन गन्ने मे सहफ़सली फसल जैसे सारसो,मसूर,आलू इत्यादि की कटाई के उपरांत गन्ने की अच्छी फसल लेने के लिए उसमे तुरंत सिंचाई करे और औट आने पर यूरिया का भुरकाव करे तथा शरद्कालीन एवं पेड़ी गन्ने के खेतो मे सिचाई करने के उपरांत निराई-गुड़ाई अवश्य करे।
इस मौके पर हरदयाल सिंह,सहायक महा प्रबन्धक(गन्ना),प्रदीप कुमार,मुख्य गन्ना प्रबन्धक विकास सिंह,गन्ना प्रबन्धक ने समस्त कृषको से अपील कि है की सभी कृषक भाई अधिक से अधिक क्षेत्रफल मे बुवाई हेतु अपना स्वयं का गन्ना बीज भी सुरक्षित कर ले।
[3/29, 12:20] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट*

*अज्ञात कारणों से लगी आग से घर की गृहस्थी जलकर हुई खाक*

भेलसर(अयोध्या)रुदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम गनौली गांव में लल्लन साहू के छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे उनका पूरा घर जल गया और उसमें में रखा गृहस्थी का सारा समान जलकर राख हो गया।आग की लपटें उठते ही आग बुझाने के लिए दौड़े ग्रामीणों के साथ भाकियू के प्रदेश सचिव दिनेश दूबे को जानकारी होते ही तुरंत लल्लन कुमार साहू के घर पर पहुंच कर आग बुझवाने में मदद किया और ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
श्री दुबे ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।श्री दूबे ने बताया कि उपजिलाधिकारी रुदौली का सीयूजी फोन न उठने पर डीएम आवास व थाना पटरंगा को घटना की सूचना दी।श्री दूबे ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अग्नि पीड़ित परिवार को आवास व तत्काल आर्थिक सहायता दिलाई जाए।आग लगने की जानकारी होते ही हल्का लेखपाल शैलेंद्र दूबे ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और पीड़ित परिवार से मिले।रुदौली फायर ब्रिगेड स्टेशन का सीयूजी नंबर न होने से क्षेत्र में होने वाली अग्निकांड में तत्काल मदद नही हो पाती है।दिनेश दूबे ने मांग की है की रुदौली फायर स्टेशन का नंबर सभी सार्वजनिक स्थानों पर लिखवाया जाए जिससे अग्नि कांड में तत्काल काबू पाया जा सके।
[3/29, 12:20] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व पवन कुमार की रिपोर्ट*

*ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत*

*पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हॉउस*

भेलसर(अयोध्या)रुदौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डेहवा जहानपुर के बीच रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन से कट जाने से मौत हो गई।युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया साथ ही गांव में मातम सा छा गया।
जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह 7:15 बजे लखनऊ से फैजाबाद की तरफ जा रही एक ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई।घटना रुदौली रेलवे स्टेशन व रौजागाव रेलवे स्टेशन के बीच में ग्राम डेहवा जहानपुर के पास की है।जानकारी मिलते ही मौके पर जीआरपी व रुदौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव अपने पुलिस बल के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई तो युवक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान राम केतार 52 साल पुत्र स्वर्गीय चन्दी निवासी ग्राम जहानपुर कोतवाली रूदौली अयोध्या के रूप में हुई।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम हाउस भेज दिया।मृतक राम केतार की माता के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 4 महीने से बीमार चल रहे मृतक राम केतार के ऊपर कई संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत था।जिसके चलते वह जेल में थे।जब राम केतार की हालत ज्यादा ही बिगड़ने लगी तो हालत नाजुक देख राम केतार को छोड़ दिया गया।मृतक का परिवार की काफी दयनीय हालात है।मृतक राम केतार की शादी नहीं हुई थी। मृतक तीन भाई हैं मृतक की माता छेदाना काफी बुजुर्ग अवस्था से गुजर रही हैं।लोगों के यहां मेहनत मजदूरी करके किसी तरह अपना भरण पोषण कर रही हैं।