[5/29, 11:59] Basudev Yadaw Ayodhya: बिग ब्रेकिंग
अयोध्या।
श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष व मणिराम दास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव को लेकर अयोध्या में वृहद आयोजनो की तैयारी।श्री राम कथा विशाल संत सम्मेलन समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी। 4 जून से ही शुरू हो जाएंगे जन्मोत्सव को लेकर विभिन्न आयोजन। 13 जून को है महंत नृत्य गोपाल दास का 84 वां जन्मोत्सव।यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योती, उत्तराखण्ड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या समेत देश के कई राजनेता विभिन्न कार्यक्रमों में रहेंगे मौजूद। मणिराम दास छावनी के महंत और महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी।
[5/29, 12:31] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
न्यूज़ अपडेट
लखनऊ।
11 आईपीएस अफसरों के तबादले।
अनिल कुमार सिंह बने डीआईजी पीएसी लखनऊ।
संतोष कुमार सिंह बने अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट।
श्लोक कुमार बने एसएसपी बुलंदशहर ।
आलोक प्रियदर्शी बने एसपी रायबरेली।
अजीत कुमार सिन्हा बने एसपी अंबेडकर नगर।
तेज स्वरूप सिंह बने एसपी कानपुर आउटर।
श्रीपत मिश्रा बने डीआईजी पीएसी मुख्यालय लखनऊ ।
संकल्प शर्मा बने एसपी देवरिया।
शुभम पटेल बने एसपी हमीरपुर। कमलेश दीक्षित बने एसपी मैनपुरी। अशोक कुमार राय बने एसपी पुलिस मुख्यालय लखनऊ।
[5/29, 16:04] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
जिला पंचायत अध्यक्ष व उसके परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप।जिला पंचायत की महिला ठेकेदार नीरज सिंह ने लगाया आरोप। नीरज सिंह का बयान। 10% कमीशन दिया और अब उसके रिश्तेदार मांग रहे 10% और कमीशन।कमीशन न देने पर काम रोका गया।कुमारगंज के तुलसमपुर में चल रहा है जिला पंचायत के मद से सड़क का निर्माण। मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री से हुई शिकायत।स्थानीय जिला पंचायत सदस्य गुड़िया ने जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम जारी किया पत्र। मानक के अनुसार नहीं हो रहा कार्य।जांच कराकर गुणवत्तापूर्ण बनवाई जाए सड़क।
[5/29, 16:04] Basudev Yadaw Ayodhya: प्रेसनोट
अयोध्या।
रुदौली के पकड़िया गांव में बोले विधायक रामचंद्र यादव। कहा, जल बचेगा, तभी बचेगी पीढ़ी। बोले- जल संचयन की चिंता कर रही है सरकार। कहा कि जल संचयन की चिंता कर रही केंद्र व प्रदेश की सरकार। तभी तो सरकार ने शुरू की हर जिले में अमृत सरोवर का निर्माण कराने की पहल। आजादी के पूर्ण हुए 75 वर्ष तो मन रहा अमृत महोत्सव और हर जिले में 75-75 अमृत सरोवर का हो रहा निर्माण। रुदौली के पकड़िया गांव में बतौर मुख्यअतिथि विधायक रामचंद्र यादव ने पकड़िया गांव में रखी स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामलगन शुक्ला अमृत सरोवर की आधारशिला। विधायक यादव पूरे 49 मिनट बोले और उनका संबोधन सिर्फ जल संचयन पर था। उन्होंने कहा कि जल बचेगा तभी आने वाली पीढ़ी बचेगी। विधायक ने पहले किया भूमि पूजन, फिर फावड़ा चलाकर मनरेगा मजदूरों से शुभारंभ किया काम। उनके साथ उपजिलाधिकारी स्वप्निल यादव, बीडीओ अखिलेश कुमार गुप्ता, प्रधान अर्जुन यादव, भाजपा नेता वीरेंद्र शर्मा व युवा नेता आजाद विजय सिंह ने भी चलाया फावड़ा। ग्राम प्रधान अर्जुन यादव ने बताया कि पकड़िया गांव में स्वतंत्रता सेनानी राम लगन शुक्ला के नाम किया तालाब का नामकरण। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत अमृत सरोवर का शिलान्यास समारोह में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी कुमार बंसल, तकनीकी सहायक महेश प्रताप सिंह, सचिव प्रेमनाथ सिंह, अंकुर यादव, हरिशरण दुबे, धनीराम एडवोकेट सहित सैकड़ों लोग रहे मौजूद। उधर भौली में भी प्रधान नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में विधायक व अफसरों ने किया अमृत सरोवर का शिलांयास।
[5/29, 16:04] Basudev Yadaw Ayodhya: बिग ब्रेकिंग
अयोध्या।
हनी ट्रैप के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार।कैंट पुलिस ने कौशलपुरी कॉलोनी से किया गिरफ्तार।विकास विभाग के एक कर्मचारी से मांगा था 3 लाख रुपये। रुपए ना देने पर यौन शोषण के आरोप में जेल भिजवाने की दी थी धमकी।कई और घटनाएं कर चुकी है दोनों महिलाएं। किरण सिंह थाना तारुन क्षेत्र व खुशबू उर्फ सीमा उर्फ शमा थाना इनायतनगर क्षेत्र की है रहने वाली।
[5/29, 16:04] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत अयोध्या से 45 सदस्यों की टीम बुलंदशहर रवाना।टीम एक्स्पोज़र विजिट हेतु शहजादपुर किनौली में लेगी ट्रेनिंग। खाद गड्ढे,नाड़ेफ़ पिट, गोबर गैस प्लांट का स्थलीय प्रशिक्षण लेगी टीम। सीडीओ अनीता यादव ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना।
 
 
 
 

 
                   
                   
                   
                  
More Stories
पटना30अक्टूबर25*बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन के मैनिफेस्टो तथा श्री राहुल गाँधी जी द्वारा जातिगत जनगणना के लिए किए प्रयासों पर मीडिया से गहलोत जी से बातचीत :
लखनऊ30अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
Unnao30अक्टूबर25*उन्नाव के पशुपालन विभाग में एक पर गाज, दो पर रहम निष्पक्षता पर उठे सवाल*