अयोध्या से अब्दुल जब्बार यूपीआजतक
अयोध्या29नवम्बर23*मौके पर धान,मकान,पेड़, खसरा बना दिया परती का
तहसील रुदौली के लेखपाल का कारनामा
भेलसर(अयोध्या)जहां एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नौकर शाहों को रोज चेतावनी देते हैं कि आम जनमानस को कोई दिक्कत न हो मगर तहसील रुदौली के अधिकारी कर्मचारी शासन की मंशा को पलीता लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है उनकी कार्यशैली का एक नमूना देखने को मिला ग्राम गोगावा की बिलकीश जहां ने गाटा संख्या 171,172 का खसरा लेखपाल से लिया मगर हल्का लेखपाल सीमा पांडे ने उनके मकान,पेड़,धान की जगह परती लिखकर खसरा थमा दिया जिसकी शिकायत तहसीलदार से की गई और विभागीय कार्रवाई की मांग की है तहसीलदार ने जांच कानून गो को सौंपी है।वैसे लेखपाल सीमा पांडे पर अन्य ग्रामीणों का भी आरोप लगाता रहा है मगर तहसील के अधिकारी उन पर अभी मेहरबान नजर आ रहे हैं।तहसीलदार राजेश कुमार ने बताया शिकायत मिली है जांच के आदेश दिए गए है।

More Stories
भागलपुर17अगस्त26*भागलपुर में तीसरी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंजा शहर
लखीसराय बिहार17अगस्त26* अशोक धाम मंदिर में भगदड़ मचने से सात महिला श्रद्धालुओं की मौत और 10 से अधिक घायल
नई दिल्ली17अगस्त26*आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत*