अब्दुल जब्बार
अयोध्या28सितम्बर25*मां कामाख्या धाम में ऐतिहासिक 251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा
श्रद्धालुओं की उमड़ी हजारों की भीड़
विधायक रामचंद्र यादव और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव बने मुख्य आकर्षण
कन्या पूजन और भोज से हुआ आयोजन का समापन
भेलसर(अयोध्या)शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर रुदौली विधानसभा क्षेत्र में रविवार को एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन देखने को मिला। मां कामाख्या धाम में पहली बार 251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। हरिहरपुर गांव स्थित हैजा माता मंदिर से पूजन-अर्चन के बाद यात्रा प्रारंभ हुई और चार किलोमीटर की दूरी तय करते हुए मां कामाख्या धाम मंदिर पहुंची।
यात्रा का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने किया जबकि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव रही। इसके अलावा अयोध्या जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल, विधायक पुत्र आलोक चंद्र यादव समेत हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे यात्रा में शामिल हुए।
मंदिर पहुंचकर विधायक और मुख्य अतिथि ने मां कामाख्या को चुनरी अर्पित की और विधिविधान से पूजन-अर्चन किया। पूरे मार्ग में “जय माता दी” के जयकारों ने भक्तिमय वातावरण बनाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि रुदौली क्षेत्र में इस स्तर का आयोजन पहली बार हुआ है।
यात्रा के उपरांत मां कामाख्या नगर पंचायत स्थित मंगलम गेस्ट हाउस में कन्या भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। 251 कन्याओं को चुनरी भेंट कर पूजन किया गया और उन्हें खीर, पूरी, सब्जी व फल खिलाए गए। मुख्य अतिथि अपर्णा यादव ने कन्याओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।
विधायक रामचंद्र यादव ने कहा “मां कामाख्या धाम पूरे क्षेत्र की आस्था का केंद्र है। इस तरह का आयोजन हमारी परंपरा और संस्कृति को जीवंत रखता है। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि यह भूमि धार्मिक चेतना से ओत-प्रोत है। इस चुनरी यात्रा ने रुदौली को नई पहचान दी है।”
“मां दुर्गा की उपासना से ही नारी शक्ति को सम्मान और ऊर्जा मिलती है। कन्या पूजन हमारी संस्कृति की आत्मा है। आज इस ऐतिहासिक चुनरी यात्रा और कन्या भोज में शामिल होकर मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। रुदौली क्षेत्र की यह आस्था और एकजुटता समाज के लिए प्रेरणा है।”
मिशन शक्ति सम्मान समारोह
मिशन शक्ति पेज-5 के तहत आयोजित सम्मान समारोह में विधायक रामचंद्र यादव और मुख्य अतिथि अपर्णा यादव ने रुदौली सीओ आशीष निगम समेत सभी पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। इसी क्रम में नगर पंचायत की समस्त महिला सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
श्रद्धालुओं को मिला प्रसाद
कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और भोजन की व्यवस्था की गई। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भाव-विभोर होकर अपने घरों को लौटे।
More Stories
जयपुर28सितम्बर25*नेवर गिव अप की गूंज से गूंजा एस. वी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव
नई दिल्ली28सितम्बर25*भारत एक ही सीरीज में पाकिस्तान को लगातार तीन बार रौंद बना एशिया का चैंपियन*:
जयपुर28सितम्बर25*द क्रॉउन मिस एंड मिसेज इंडिया का भव्य आयोजन*-