April 27, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या28मार्च24*वैदिक मंत्रों के साथ बटुक ब्राह्मणों का उपनयन संस्कार, सामूहिक यज्ञोपवीत का कार्यक्रम संपन्न ।

अयोध्या28मार्च24*वैदिक मंत्रों के साथ बटुक ब्राह्मणों का उपनयन संस्कार, सामूहिक यज्ञोपवीत का कार्यक्रम संपन्न ।

अयोध्या28मार्च24*वैदिक मंत्रों के साथ बटुक ब्राह्मणों का उपनयन संस्कार, सामूहिक यज्ञोपवीत का कार्यक्रम संपन्न ।

अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के तत्वाधान में वैदिक मंत्रों के साथ बटुक ब्राह्मणों का उपनयन संस्कार व सामूहिक यज्ञोपवीत का कार्यक्रम संपन्न ।

सामूहिक यज्ञोपवीत का मुख्य उद्देश्य ब्राह्मण समाज में अपने ब्राह्मण संस्कारों को जागृत करना: दिलीप राम त्रिपाठी।

अयोध्याधाम । अखिल भारतीय चाणक्य परिषद द्वारा बृहस्पतिवार चैत्र मास की तृतीया के शुभ मुहूर्त में सैकड़ो की संख्या में ब्राह्मण बटुकों का उपनयन संस्कार आचार्य वीरेंद्र द्विवेदी वैदिक के आचार्यत्व में स्थान श्री गोपाल मंदिर लक्ष्मण घाट अयोध्या धाम में कराया गया अखिल भारतीय चाणक्य परिषद प्रतिवर्ष सामूहिक यज्ञोपवीत कार्यक्रम का आयोजन करता आ रहा है आज के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ब्राह्मण समाज में अपने ब्राह्मण संस्कारों को जागृत करना और यज्ञोपवीत संस्कार के प्रति ब्राह्मण बटुको में आदर और ब्राह्मणत्व को जागृत करना और ब्राह्मण समाज को अपने संस्कारों और समाज के प्रति सनातन धर्म के प्रति जागरूक करने के क्रम में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन हुआ। आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार व श्लोकों के बीच महिलाओं ने मंगल गीत भी गाए। इस मौके पर 21 बटुकों को दीक्षा दी गयी। प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पं दिलीप राम त्रिपाठी ने कहा कि लोहे से बना चाकू केवल आकार लेता है, लेकिन संस्कार के बाद चमक संपन्न होकर चाकू कार्य करने लायक बनता है। जिससे बटुक ब्राह्मण में संस्कार का बीजारोपण हो ।इस मौके पर मुख्य रूप से अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित राम अनुज तिवारी राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य राधेश्याम मिश्र राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महंत क्षीरेश्वर दत्त मिश्र राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पंडित जयप्रकाश तिवारी राष्ट्रीय सदस्य पंडित काशीनाथ तिवारी पंडित राजमनी तिवारी प्रदेश महामंत्री डॉ जय गुरुदेव शुक्ल कोषाध्यक्ष पंडित राधा रमण त्रिपाठी प्रदेश मंत्री महंत ओमप्रकाश मिश्र मंडल उपाध्यक्ष देवनारायण तिवारी गुरौली जिला उपाध्यक्ष रुपेश तिवारी जिला महामंत्री अंबरीश चंद्र पांडेय जिला संगठन मंत्री पंडित रामनयन पाठक जी मसौधा ब्लॉक सदस्य सूर्यकांत पांडेय विवेकानंद तिवारी डॉक्टर अरविंद कुमार द्विवेदी अयोध्या पंडित हरफूल मिश्र पंडित कृष्ण कुमार पांडेय व मुख्य यजमान पंडित संजय मिश्र और भारी संख्या में ब्राह्मण बटुकों का परिवार और ब्राह्मण समुदाय उपस्थित रहा कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय चाणक्य परिषद निःशुल्क रूप से परिषद के खर्चे पर वर्षों से आयोजित करता चला आ रहा है। मुख्य अतिथि जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी रामानुज जी महाराज डॉ श्यामधर तिवारी विशिष्ट अतिथि डॉ कृष्ण कुमार पांडेय ज्योतिषाचार्य दीपक राम त्रिपाठी गोरखपुर से मौजूद रहे।

About The Author

Taza Khabar