अयोध्या28मई2024*अयोध्या में रोपे जाएंगे 38 लाख पौधे*
रामनगरी में वृहद अभियान चलाकर 38 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। सभी विभाग इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। वन संरक्षक प्रणव जैन ने बताया कि फलदार व ऑक्सीजन देने वाले पौधों को अधिक संख्या में लगाने की योजना है। इसमें सहजन, पीपल, पाकड़, बरगद, अर्जुन, जामुन, आंवला, अमरूद, आम, सागौन, शीशम आदि पौधों का रोपण किया जाएगा। वन विभाग के अलावा 26 अन्य विभाग पौधरोपण अभियान में शामिल होंगे। किस विभाग को कितने पौधे लगाने का लक्ष्य है, उसकी सूची भी वन विभाग ने बना ली है।जनता की सहभागिता के लिए उन्हें भी पौधे देने की योजना बनाई जा रही है। हर घर एक पौधा देने की तैयारी है।

More Stories
कौशाम्बी 25/11/25* यूपी आजतक न्यूज चैनल कौशाम्बी कई खास खबरें
अयोध्या 25/11/25*बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड यूनिट रौजागांव ने 20-11-2025 तक खरीदे गये गन्ने का किया गन्ना मूल्य भुगतान
हरदोई 25/11/25*गोद भराई में शामिल होने जा रही महिला के साथ दो बाइक सवार चार बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला के आभूषण लूटे