अयोध्या28दिसम्बर24*पूर्व तहसीलदार गिरफ्तार…….1.05 करोड़ रुपए के गबन का आरोप, ईओडब्ल्यू वाराणसी ने किया गिरफ्तार*
➖➖➖➖➖➖➖➖
अयोध्या।
======== अयोध्या में वाराणसी की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने पूर्व नायब तहसीलदार को शनिवार को गिरफ्तार किया है। पूर्व नायब तहसीलदार को शासकीय धन 1.05 करोड़ रुपये के गबन के आरोप है। आरोपी रामप्रीत यादव अयोध्या के ग्राम अलनाभारी का रहने वाला है।
तहसील कादीपुर, सुल्तानपुर में नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्त थे। चार वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे। आरोप है कि शासन द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस के लिए जमीन अधिगृहित करने के लिए जिले को पैसा आवंटित किया था। जिसमें 1.05 करोड़ रुपये का हेरा फेरा करने का आरोप है।
प्रकरण के संबंध में थाना कादीपुर, सुल्तानपुर में वर्ष 2016 में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक लाल साहब यादव के निर्देश और पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार के पर्यवेक्षण में निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा और मुख्य आरक्षी हेमंत सिंह व सरफराज अंसारी के द्वारा की गई है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी 7 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 7 मार्च 26*आपसी सौहार्द को मजबूत करता है होली पर्व ~ अविनाश पाण्डेय*
कौशाम्बी 7 मार्च 26*जनपद की शालिनी का आईएएस 2026 में हुआ चयन*इतिहास के पन्नों में फिर जनपद का नाम हुआ रोशन*