अब्दुल जब्बार
अयोध्या28दिसम्बर23*ज़मीनी विवाद में सभासद के भाई पर हमला
रिपोर्ट दर्ज
भेलसर(अयोध्या)कोतवाली रुदौली में जमीनी विवाद में दबंगों के हौसले बुलंद है।खेतौंनी की जमीन पर रात में दबंगई कर कब्जा कर रहे लोगो को रोकने गए सभासद के भाई पर जानलेवा हमला किया गया।हमले में घायल सभासद के भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद रुदौली के सभासद मो0 उवैश की खेतौनी की भूमि ग्राम कस्बा रुदौली की गाटा संख्या 287 मोहल्ला रसूलाबाद कस्बा रुदौली में स्थित है।कोतवाली में दी गई तहरीर में उवैस ने कहा की खेतौनी की भूमि पर दबंगई कर कब्जा करने की नियत से 25 दिसंबर की रात ग्यारह बजे मोहल्ला रसूलाबाद के प्रकाश सोनकर,अरविंद सोनकर ने ईट गिराना शुरू कर दिया।ईट गिरने की सूचना मिलने पर भाई मो0 अहमद को जानकारी के लिए भेजा।मौके पर पहुंचे भाई ने ईट गिराने से रोका तो प्रकाश,अरविंद और अरविंद की पत्नी समेत मौजूद सात से आठ लोगो ने लाठी डंडे से मारना शुरू कर दिया।पीछे से पहुंचे खाला के बेटे नदीम ने बीच बराव किया।विपक्षी जान से मरने की धमकी देते चले हुए गए।मो0 अहमद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इलाज चल रहा है।कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया की घटना की सूचना मिलने पर धारा 147,323,504,506 आईपीसी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

More Stories
मथुरा 4 मार्च 26 *09 उपद्रवियो का शांति भंग मे चालान*
मथुरा 4 मार्च 26* क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा होली पर्व पर वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल गश्त*
लखनऊ 3 मार्च 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….