अब्दुल जब्बार
अयोध्या28जनवरी24*रुदौली मे भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली गई
भेलसर(अयोध्या)रुदौली नगर पालिका सवतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क से अमानीगंज रोड होते हुए कस्बे के मुख्य मार्गों पर शनिवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा राहूल गांधी के निर्देश पर निकाली गई।भारत जोड़ो न्याय यात्रा रुदौली विधानसभा प्रभारी अम्बरीश पांडेय की मौजूदगी में सम्पन हुआ।जिसमे कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव तारिक रूदौलवी ने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरे देश में अन्याय के खिलाफ लड़ेगा।हम न्याय मिलने तक बिना रुके लड़ते रहेंगे।उन्होंने कहा कि पार्टी ने यात्रा में ‘न्याय’ शब्द जोड़ा है क्योंकि देश भर में अन्याय व्याप्त है।श्री तारिक ने बताया की इस बार की यात्रा का आकर्षण हर दिन होने वाली पदयात्रा और ‘डोनेट फॉर न्याय’अभियान होगा।जिसमें क्यूआर कोड को स्कैन करके प्रति किलोमीटर एक पैसा न्यूनतम की सहायता राशि दान दी जा सकेगी।उन्होंने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो दिन के विश्राम के बाद रविवार दोपहर को फिर से अपने सफर पर निकल पड़ी है। लोकसभा चुनाव से पहले 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल में पहुंच चुकी है।राहुल गांधी आज जलपाईगुड़ी से यात्रा के अगले चरण की शुरुआत कर चुके हैं।इस न्याय यात्रा मे कस्बे के व ज़िले के वरिष्ठ नेता इरफान खान,अफ़सर रज़ा रिज़वी,राकेश कुमार बंसल,उस्मान अंसारी,तारिक़ रूदौलवी,संजय तिवारी,राहुल तिवारी,शैलेन्द्र पांडेय,मसऊदअहमद गुड्डू,राजन पांडेय,ज़ियाउर रज़ा,रूमान असर,नफीस अंसारी आदि मौजूद रहे।

More Stories
मथुरा 3 मार्च 26*गिलट आभूषण व्यवसायी समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह चित्रकूट मसानी पर हुआ।*
पूर्णिया बिहार 3 मार्च 26*पूर्णिया में छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की विशेष पहल: उड़ान गश्ती की कार्रवाई जारी
जोधपुर 3 मार्च 26*बी.आर. बिरला ग्रुप का वार्षिक खेल उत्सव उत्साहपूर्वक संपन्न