अयोध्या28अक्टूबर25*छठ पूजा पर रूदौली विधायक रामचंद्र यादव श्रद्धालुओं के बीच पहुँचे
सूर्य उपासना के इस पावन पर्व पर लिया आशीर्वाद
भेलसर(अयोध्या)सूर्य उपासना के महापर्व छठ के अवसर पर रूदौली विधायक रामचंद्र यादव ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लोहटी सरैया के नयापुरवा स्थित बनतापसी घाट एवं बांसगांव पहुंचे। जहां घाटों पर व्रतस्थ महिलाओं द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ छठ मइया की पूजा-अर्चना जारी थी। विधायक ने श्रद्धालुओं से भेंट कर उनके उत्साह एवं भक्ति भाव को नमन किया।इस दौरान उन्होंने छठ मइया का प्रसाद ग्रहण कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।
विधायक रामचंद्र यादव ने कहा छठ पूजा हमारे समाज की आस्था, शुचिता और अनुशासन का अद्भुत प्रतीक है। सूर्य देव की दिव्य ऊर्जा से हर घर में खुशहाली, स्वास्थ्य और सौभाग्य का संचार होता है। मेरी छठ मइया से प्रार्थना है कि सभी परिवारों पर सदा अपना आशीष बनाए रखें। इस पावन पर्व में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका समाज जीवन में ऊर्जा और धैर्य का संदेश देती है। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ कुछ क्षण बिताए, प्रसाद ग्रहण किया और भगवान सूर्य से क्षेत्रवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम स्थल पर भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। विधायक के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

More Stories
मथुरा 4 मार्च 26 *09 उपद्रवियो का शांति भंग मे चालान*
मथुरा 4 मार्च 26* क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा होली पर्व पर वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल गश्त*
लखनऊ 3 मार्च 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….