अयोध्या27मार्च25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की अब तक की बहुत ही महत्वपूर्ण खबरें
[27/03, 8:18 am] Basudev Yadaw Ayodhya: *आकर्षक लाइटों से सज रहा राम मंदिर*
रामनवमी के पर्व को भव्य और दिव्य मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। पूरे मंदिर परिसर को सजाया जा रहा है। इसके साथ ही लाखों श्रद्धालुओं को तेज धूप और भीषण गर्मी से बचाने के लिए अस्थाई कैनेपी, दर्शन पथ पर मैट बिछाए जाने के साथ हवादार बनाए जाने के लिए 50 से अधिक पंखे और कूलर की व्यवस्था की जा रही है। पानी पीने के लिए 200 से अधिक टोटियों को भी लगाए जाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा ने बताया कि रामनवमी को लेकर राम जन्मभूमि परिसर में साज सज्जा की तैयारी शुरू हो गई है। दर्शन पथ से लेकर राम मंदिर तक लाइट से सजाने के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। इसका खास नजारा राम मंदिर में दिखाई देगा,जहां दीपों के बीच से इलेक्ट्रिक लाइटों की रोशनी पूरे मंदिर को जगमग करेगी।इसके साथ ही दर्शन पथ पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाए जाने का कार्य भी प्रारंभ हो गया है।श्री राम जन्मभूमि पथ पर मैटिंग बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। पानी पीने के लिए पथ पर लगभग 200 टोटियां लगाई जा रही हैं। श्री राम जन्मोत्सव के दिन दोपहर 12:00 बजते ही रामलला का प्रकट्य आरती की जाएगी। इस दौरान लगभग 4 मिनट तक सूर्य की किरणें प्रभु का मस्तक को सुशोभित करेगी। जिसको लेकर राम मंदिर परिसर में सीबीआई रुड़की के वैज्ञानिक पहुंच गए हैं। इसके लिए 28 मार्च को उपकरण को
[27/03, 8:18 am] Basudev Yadaw Ayodhya: *9:30 बजे शुरू होगा प्रभु का अभिषेक*
रामलला के अभिषेक और श्रृंगार का होगा लाइव प्रसारण रामजन्मोत्सव पर रामलला के सूर्य तिलक की तैयारी पूरी हो चुकी है। प्रातः काल दर्शन प्रारंभ होने के बाद 9:30 बजे से प्रभु का अभिषेक प्रारंभ हो जाएगा। 10:30 बजे तक अभिषेक चलेगा। फिर कुछ क्षणों के लिए पट बंद होंगे। फिर प्रभु का श्रृंगार होगा। 11:50 तक श्रृंगार चलेगा। देश-विदेश के श्रद्धालु प्रभु का अभिषेक व श्रृंगार देख सकेंगे। इसके बाद 56 भोग अर्पित किया जाएगा। ठीक 12 बजे भगवान का जन्म होगा, सूर्य तिलक होगा। सूर्य तिलक चार मिनट का होगा। उन्होंने बताया कि रामजन्मोत्सव पर भगवान का फूलबंग्ला सजेगा। सूचना विभाग के एलईडी वाहनों से भी लाइव प्रसारण किया जाएगा। वहीं रामजन्मोत्सव पर मंदिर में प्रतिदिन वाल्मीकि रामायण का पारायण, रामचरित मानस पारायण होगा। यज्ञशाला में भी अनुष्ठान होंगे। अंगद टीला परिसर में अतुल कृष्ण भारद्वाज रामकथा सुनाएंगे।
[27/03, 8:18 am] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या
देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग से किसान की पूरी गृहस्थी जल कर राख, एक बछड़े की मौत, एक गौवंश गंभीर रूप से झुलसा,आग बुझाने में गृहस्वामी कस्तूर चन्द्र पान्डेय भी पीठ की ओर झुलसे,ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया काबू, खण्डासा थाना क्षेत्र के गददौपुर गाँव का मामला।
[27/03, 8:18 am] Basudev Yadaw Ayodhya: *भीड़ देखकर होगा डायवर्जन, डिवाइडर पर होगी बेरिकेडिंग*
30 मार्च को चैत्र नवरात्र के प्रारंभ होने के साथ अयोध्या के सबसे बड़े रामनवमी मेला की शुरूआत हो जाएगी। मुख्य तिथि रामनवमी छह अप्रैल को है, इससे दो दिन पूर्व चार अप्रैल से रामनगरी में भीड़ का दबाव बढ़ने की संभावना है। अत्याधिक भीड़ होने पर महाकुंभ मेले के दौरान बनाई गई भीड़ प्रबंधन की रणनीति को लागू किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में हाईवे पर डायवर्जन लागू किया जा सकता है।जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा अभी से संभावित भीड़ का आंकलन किया जा रहा है। संभावना जताई जा रही कि चार से छह अप्रैल तक 20 से 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अयोध्या आ सकते हैं। ऐसी स्थिति में आवश्यकता पड़ी तो हाईवे व पड़ोसी जिलों की सीमाओं से भारी वाहनों का डायवर्जन किया जा सकता है। इसके लिए गोंडा, बस्ती, बाराबंकी, सुलतानपुर, अमेठी व अंबेडकरनगर जिला प्रशासन से बात की गई है। साथ ही गोंडा, बस्ती व अंबेडकरनगर इलाकों में पूर्व में बनाए गए होल्डिंग एरिया को दोबारा शुरू किया जा सकता है।
[27/03, 8:18 am] Basudev Yadaw Ayodhya: *28 को आएंगी राज्यपाल, देंगी नियुक्ति पत्र*
प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 28 मार्च को अयोध्या आएंगी। वह अवध विश्वविद्यालय में आयोजित बाल विकास विभाग के कार्यक्रम में भाग लेंगी। कार्यक्रम में रमेश भाई ओझा के साथ श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के भी मौजूद रहने की उम्मीद है। बुधवार को राजभवन के दो अफसरों ने राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की।बुधवार को राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव सुधीर एम बोबडे और विशेष कार्याधिकारी डॉ. पंकज एल जानी डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय पहुंचे थे। सूत्रों की मानें तो उन्होंने कौटिल्य सभागार में राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर समीक्षा की। इस दौरान कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। बता दें कि इससे पहले दोनों अधिकारियों का दौरा दो बार हो चुका है। चर्चा रही कि राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर दोनों अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल और उनके ठहरने के स्थल अटल अतिथि गृह की व्यवस्था भी परखी। 28 मार्च को अन्य कार्यक्रमों के अलावा राज्यपाल बाल विकास विभाग के कार्यक्रम में भाग लेंगी। कार्यक्रम अवध विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में जिले में नवनियुक्त की गई 144 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए गैस चूल्हा और बर्तन का वितरण होगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी न एके त्रिपाठी ने बताया कि अवध विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राज्यपाल नियुक्ति पत्र के साथ दूसरे सामानों का वितरण करेंगी। कार्यक्रम में विभाग को वितरण के लिए 35 लाख रुपये डोनेट करने वाले संदीपन आश्रम के रमेश भाई ओझा, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के साथ अन्य मौजूद रहेंगे।
More Stories
नई दिल्ली19अप्रैल25* मौसम विभाग का कहना है कि इस साल औसत से अधिक वर्षा देखने को मिल सकती है,
फतेहपुर19अप्रैल25बेकाबू कार खड़े में ट्रक में पीछे से घुसी।*
रामपुर19अप्रैल25*दुष्कर्म मामले पर सियासत तेज, राहुल-प्रियंका ने यूपी सरकार को घेरा