September 8, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या27जुलाई26*मणिरामदास छावनी में 27 जुलाई से पांच दिवसीय शतकोटी गायत्री महायज्ञ जप यज्ञ का होगा आयोजन

अयोध्या27जुलाई26*मणिरामदास छावनी में 27 जुलाई से पांच दिवसीय शतकोटी गायत्री महायज्ञ जप यज्ञ का होगा आयोजन

अयोध्या से वासुदेव यादव की रिपोर्ट मो : 9455572878

अयोध्या27जुलाई26*मणिरामदास छावनी में 27 जुलाई से पांच दिवसीय शतकोटी गायत्री महायज्ञ जप यज्ञ का होगा आयोजन

पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की पावन जन्मस्थली अयाेध्याधाम के मणिरामदास छावनी में शनिवार 27 जुलाई से पांच दिवसीय शतकाेटि गायत्री महामंत्र जप यज्ञ का शुभारंभ हो रहा है। जाे 31 जुलाई बुधवार तक चलेगा। उसके बाद महा पूर्णाहुति संग जप यज्ञ का समापन हाे जायेगा। यह शतकाेटि गायत्री महामंत्र जप यज्ञ सार्वभौमिक शांति प्राप्त करने के लिए किया जा रहा है, जिसका आयाेजक श्रीकल्वकोलनु चितरंजन दास स्मारक सेवा संस्थान है। संगठन की आध्यात्मिक सहयोगी संध्या वंदन अभ्यास शिक्षण समिति के निरीक्षण में संगठन संस्थापक अध्यक्ष गुरुदेव ब्रह्माश्री कल्वकोलनु रामचंद्रमूर्ति के परिवेक्षण में साधु-सत्पुरुषों का आशीर्वाद एवं श्रृंगेरी जगद्गुरु की कृपा से एवं वैदिक विद्वानों की देखरेख में सप्त मोक्षपुरी में सर्वप्रथम अयोध्या में पूरे देश-विदेश से हजारों श्रीगायत्री मंत्र उपासक जुट रहे हैं। जाे शतकोटि गायत्री मंत्र जप यज्ञ में सम्मिलित हाेंगे। यह जप यज्ञ 27 जुलाई से प्रारंभ हाेकर 31 जुलाई तक चलेगा। उक्त जानकारी कार्यक्रम संयाेजक चन्द्रशेखर कुलकर्णी ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम अंतर्गत संस्था के सदस्य पिछले चार वर्षों से कई करोड़ों गायत्री मंत्र का जप कर रहे व दशांश क्षीर तर्पण को पूरा किया है। ये जपता सिर्फ भारत से ही नहीं, बल्कि अमेरिका और कई अन्य देशों से भी हैं। अब पांच दिनों तक इस कार्यक्रम में दुनिया भर से लगभग पांच हजार लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम के अभिन्न अंग रूप में श्रीसीताराम कल्याण, श्रीराम का राज्याभिषेक समारोह, सामूहिक सत्यनारायण व्रत, महिलाओं द्वारा कुमकुमार्चन, ब्रह्मश्री बुर्रा भास्कर शर्मा द्वारा श्रीमद्रामयण प्रवचन सप्ताह, शोभायात्रा, श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करना। जो धर्म के अवतार हैं, जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 29 जुलाई सोमवार को प्रातः 5 बजे से सरयू तट पर सहस्राधिक सदस्यों द्वारा एक सामूहिक सभा का आयोजन किया जायेगा। यह यज्ञ समस्त मानव एवं अन्य प्रजातियों के कल्याण के लिए किया जा रहा है। Visual…..byte

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.