अयोध्या26मार्च*कुलदीप मांझी पुत्र श्री अन्नू मांझी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया
आज दिनांक 26.03.2022 को श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या द्वारानाविक श्री कुलदीप मांझी पुत्र श्री अन्नू मांझी निवासी कन्धरपुर निर्मोचन घाट थाना राoज०मू०,जनपद- अयोध्या को उनके द्वारा किये गये मानव रक्षा में सराहनीय कार्य के लिये अपने कार्यालय में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कुलदीप मांझी द्वारा गत दिनांक 15 मार्च 2022 समय लगभग 13.30 बजे नयाघाट पुल के पास सरयू नदी में स्नान करते हुए 03 व्यक्तियों को डूबते हुए देखा गया, उसके उपरान्त इनके द्वारा तत्परता पूर्वक अपनी नाव के साथ डूब रहे व्यक्तियों के पास पहुंचकर अपनी कार्यकुशलता एवं सूझ-बूझ के साथ डूब रहे 02 लोगों को सकुशल बचा लिया गया था। यह कार्य मानव जीवन रक्षा के साथ ही साथ इनके अदम्य साहस का परिचायक है। इस अवसर पर श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या ने कुलदीप को इस नेक कार्य के लिये बधाई और शुभकामनायें दिया और कहा कि “हम सभी को अपने आस-पास के जरूरत मंद लोगों की मदद करनी चाहिए।”

More Stories
पूर्णिया बिहार 27 फरवरी 26* पूर्णिया में नेशनल टैलेंट हंट के ऑडिशन में उमड़े प्रतिभागी, कांग्रेस में शामिल होने का मौका : चित्रा बाथम
उन्नाव २७ फरवरी २६ * एजुकेशन किट पाकर खिले बच्चों के चेहरे
अयोध्या २७ फरवरी २६ * हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बड़ा हादसा टलाः इनायत नगर थाने के सामने हुई घटना, 4 लोग सुरक्षित।