अब्दुल जब्बार
अयोध्या26मई24*घर के अंदर ही फांसी के फंदे से लटक कर युवक ने दे दी जान
परिजनों में मचा कोहराम
भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र के ग्राम जैसुखपुर में शनिवार की देर रात एक युवक ने फांसी के फंदे से लटक कर आत्म हत्या कर ली।जानकारी के मुताबिक ग्राम जैसुखपुर के वहीद खां 35 वर्ष पुत्र सफीक खां शनिवार को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बैठकर बात की उसके बाद वह दूसरे कमरे में चला गया और कमरे के दरवाजे में कपड़े से गर्दन बांध कर लटक गया।कुछ देर बाद जब उसकी पत्नी की नजर फांसी के फंदे से लटक रहे वहीद पर पड़ी तो उसके पैर के नीचे से जैसे जमीन ही खिसक गई।उसने पड़ोस के लोगों को इस घटना की जानकारी दी।घटना के बाद घर मे कोहराम मच गया।छोटे छोटे बच्चे फांसी के फंदे से लटक रहे अपने पिता को देखकर चीखने और चिल्लाने लगे।वहीद के बहनोई सैयद रजा ने घटना की सूचना करीब 12 बजे रात को स्थानीय पुलिस को दी।सूचना पाकर थानाध्यक्ष आशा शुक्ला,उप निरीक्षक अवधेश यादव,एस आई अभिनन्दन पांडेय,एस आई हैदर अली खां सहित पुलिस के जवान मौके पर पहुंचकर फांसी के फंदे से लटक रहे वहीद को उतार कर एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी मवई ले गये।सीएचसी मवई के डाक्टरों ने वहीद खां को मृत्यु घोषित कर दिया।इस सम्बंध में उपनिरीक्षक अवधेश यादव ने बताया कि शव का पंचायत नामा भर कर पीएम के लिये भेज दिया गया।वहीद खां के छोटे छोटे पांच बच्चे हैं इस घटना के बाद से पूरा गांव गम में डूबा हुआ है।

More Stories
लखनऊ ११ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपूर नगर ११ अप्रैल २६ * जनगणना में दी गई जानकारी न आरटीआई से सार्वजनिक होगी, न अदालत में बनेगी साक्ष्य : डीएम
लखनऊ ११ अप्रैल २६ * सीएम डैशबोर्ड की मार्च की रिपोर्ट में हमीरपुर पहले, बरेली दूसरे और रामपुर तीसरे स्थान पर