अयोध्या26अगस्त24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ खास खबरें
[26/08, 11:48 am] Basudev Yadaw Ayodhya: *फैंसी लाइट चोरी के मामले में आरोपी को भेजा गया जेल*
अयोध्या। फैंसी लाइट चोरी के मामले में आरोपी फर्म के प्रतिनिधि शेखर शर्मा को जेल भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री के कड़े रुख के बाद पुलिस ने कार्रवाई में तेजी दिखाई और आरोपी को दबोच लिया। अभी उसके आकाओं के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 अगस्त को अयोध्या आए थे। उन्होंने कहा था कि अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश की गई। भुगतान पाने के लिए झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई। आरोपी पकड़ लिया गया है, आकाओं की तलाश हो रही है। इसके बाद कार्रवाई तेज हुई है। आरोपी शेखर शर्मा को हरियाणा से 19 अगस्त को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।मामले में अभी एडीए की जांच जारी है। एडीए के सचिव – सत्येंद्र सिंह के अनुसार पुलिस की विवेचना के आधार पर – आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई विभागीय अधिकारी व कर्मचारी की संलिप्तता मिली तो कार्रवाई होगी।
[26/08, 11:48 am] Basudev Yadaw Ayodhya: *70 हजार की चेन लेकर भाग निकले ठग*
गोसाईगंज । नगर के एक सराफा व्यवसायी के साथ ठगी की घटना सामने आई है। सराफा व्यवसायी रिंकू ने बताया कि सुबह लगभग 10:15 बजे दो लोग बाइक से आए और दुकान में बैठ गए। बोले मुझे सामान दिखा दो। उन्होंने पायल दिखाया। इसी बीच दूसरे ठग ने कहा कि सोने की चेन दिखा दीजिए। सोने की चेन निकालकर दिखाने लगे इस बीच ठग 70 हजार कीमत की सोने की चेन लेकर भाग खड़े हुए। व्यवसायी ने थाना गोसाईगंज पुलिस में तहरीर दी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा ने बताया कि तहरीर मिली है। सीसीटीवी कैमरे के जरिये ठग की पहचान की जा रही है।
[26/08, 1:38 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
राम नगरी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद मनाई जा रही है पहले श्री कृष्ण जन्माष्टमी, आज 26 अगस्त व कल 27 अगस्त को भी मनाई जाएगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी, पुलिस लाइन मंडल कारागार व सभी थानों में धूमधाम से मनाई जाएगी जन्माष्टमी, शहर की दुकानों पर लड्डू गोपाल से संबंधित सामानों की बिक्री की धूम, लड्डू गोपाल के कपड़े लड्डू गोपाल के मुकुट लड्डू गोपाल के हाथ के कंगन पैर के कड़े बांसुरी व हांडी दही की धूम, रात 12:00 बजे प्रतीकात्मक रूप से भगवान श्री कृष्णा लेंगे जन्म।
More Stories
कौशाम्बी 8 नवम्बर 26*अधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम ने की बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश*
वडोदरा 8 नवम्बर 26*वडोदरा की 42 वर्षीय दीपिकाबेन मकवाना अपनी मेहनत और नेक पहल से इंसानियत की मिसाल पेश कर रही हैं।
कानपुर नगर 8 नवम्बर 26*शादी के महज 09 महीने बाद 30 वर्षीय रुचि मिश्रा का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला।