अयोध्या26अक्टूबर25*रुदौली विधायक ने छठ घाट का किया निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश
स्वच्छता में ही दिव्यता निहित है : रामचंद्र यादव
भेलसर(अयोध्या)छठ महापर्व को लेकर रुदौली विधानसभा क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में विधायक रामचन्द्र यादव ने आदर्श नगर पालिका परिषद रुदौली के वार्ड पुरुषोत्तम नगर स्थित मोहल्ला नारियापार के छठ पूजा स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। विधायक ने नगर पालिका और प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। पूजा स्थल पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम सुनिश्चित किए जाएं।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट की साफ-सफाई की स्थिति, जलभराव की समस्या और आसपास की दुर्गंध पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि छठ घाट तक पहुंचने वाले सभी मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था और पुलिस पेट्रोलिंग की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि व्रतियों को रात में भी कोई असुविधा न हो।
इस अवसर पर विधायक रामचन्द्र यादव ने छठ महापर्व के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा सूर्य उपासना एवं प्रकृति आराधना के इस पावन पर्व से हमें जल, वायु और पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिलता है। छठ व्रती पूरे परिवार और समाज की मंगलकामना के लिए तपस्या करते हैं। ऐसे में यह हमारा दायित्व है कि उन्हें शांति, सुरक्षा और स्वच्छ वातावरण मिले। स्वच्छता में ही दिव्यता निहित है और छठ की तैयारियों में जनसहभागिता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।उन्होंने सभी नागरिकों को छठ की हार्दिक शुभकामनाएँ भी दीं।
विधायक ने मौके पर ही अधिकारियों से फोन पर बात कर पूरे विधानसभा क्षेत्र के छठ घाटों की निगरानी व व्यवस्थाओं को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना।निरीक्षण के दौरान अनसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष भाजपा किशोरी लाल भारती, मण्डल अध्यक्ष भाजपा रुदौली नगर रामराज लोधी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष शेखर गुप्ता, अमर मिश्रा, कुलदीप सोनकर, सभासद महेश कश्यप, सभासद विनय लोधी, सभासद मोहम्मद मुमताज, सभासद राजकिशोर सिंह, सभासद प्रतिनिधि उमाशंकर कशौधन, रामभवन धीमन सहित बहुत से पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

More Stories
पटना26अक्टूबर25* चक्रवातीय तूफान मोथा को लेकर बिहार में अलर्ट जारी, सावधानी बरतें*
मैनपुरी26अक्टूबर25*20 वर्षीय युवक ने कंज के पेड़ पर अज्ञात कारणों के चलते लगाई फांसी।
नई दिल्ली26अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*