अयोध्या25सितम्बर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[25/09, 7:42 pm] Vasudev Yadav: बड़ी खबर
अयोध्या।
एक बड़े समूह के पत्रकार, सोशल मीडिया व कुछ युटयुबरों समेत 6 पत्रकारों को भेजा गया लीगल नोटिस, 100 काल की खबर प्रसारित करने पर पूर्व क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी पूर्व थाना प्रभारी पूराकलंदर देवेंद्र सिंह ने प्रकाशन पत्रों को भेजा लीगल नोटिस, नोटिस में कहा गया, कहां से हमने राजा मान सिंह से 100 कालो से संपर्क किया था, सबूतों सहित 15 दिन के अंदर दे हमारे अधिवक्ता को सूचना नही तो दायर होगा मुकादमा, पूर्व क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी व पूर्व थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने कहा पत्रकारों का पूरा आदर सम्मान लेकिन वो लोग बताये जिन्होंने बताया मेरा था राजा मान सिंह से सम्बंध, 100 काल का दे मुझे इतिहास, मेरे क्षवि को किया गया घूमिल, सबूत हो तो करे पेश,
अधिवक्ता के माध्यम से भेजा गया सभी को लीगल नोटिस, एसएसपी गौरव ग्रोवर ने की थी कार्रवाई, थाना पूराकलंदर प्रभारी देवेंद्र सिंह को किया था सस्पेंड, सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी को हटाया गया था।
[25/09, 10:21 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
नगर निगम अयोध्या ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान।अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार के नेतृत्व में 6 गुमटियां, 1दर्जन ठेले और 4 टिन शेड तोड़े गए। 10,000.00 रुपये का जुर्माना लगाया गया और 4 ट्राली सामान जब्त किया गया। यह अभियान सिविल लाइन से नियावां तक चलाया गया। इस दौरान जोनल अधिकारी-कौशलपुरी सौरभ नाथ, प्रवर्तन प्रभारी वी. के. सिंह और पॉन्ड कीपर राजेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
[25/09, 10:34 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग अयोध्या
रामपथ अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू किया।
यह कार्रवाई डीएम निखिल टीकाराम फुंडे के निर्देश पर की जा रही है।
नगर निगम ने सहादतगंज से लता चौक तक 13 किलोमीटर लंबे मार्ग को निशाना बनाया है।
बीते हफ्ते व्यापारियों को स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी।
समय सीमा खत्म होने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया।
अभियान की कमान अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट राजेश मिश्रा ने संभाली।
बुलडोजर शुरू होते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल।
दुकानों से कुर्सी, मेज, फ्रिज तक ट्रॉलियों में भरकर हटाए गए।
प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण से यातायात बाधित हो रहा था और जनता परेशान थी।
यह कार्रवाई 8 अक्टूबर तक लगातार जारी रहेगी किसी भी ढिलाई की गुंजाइश नहीं होगी।

More Stories
मथुरा 4 मार्च 26 *09 उपद्रवियो का शांति भंग मे चालान*
मथुरा 4 मार्च 26* क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा होली पर्व पर वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल गश्त*
लखनऊ 3 मार्च 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….