अब्दुल जब्बार
अयोध्या25सितम्बर25*पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर विधायक ने बूथ स्तर पर दिखाई सक्रियता
स्वच्छता और हरित अभियान से दिया संदेश
जनता और कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर जताई संगठन और जनसेवा में प्रतिबद्धता
भेलसर(अयोध्या)एकात्म मानववाद के प्रणेता और राष्ट्रभक्त पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के पावन अवसर पर रुदौली विधानसभा क्षेत्र में विधायक रामचन्द्र यादव ने सक्रियता का परिचय देते हुए विभिन्न बूथों पर स्वच्छता, वृक्षारोपण और श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान कई बूथों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया,जिसमें प्राथमिक विद्यालय सुनवा (बूथ संख्या-123,124): विधायक ने कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ मिलकर परिसर की सफाई की और पौधारोपण कर हरित भारत का संदेश दिया।
वही रामपुर के (बूथ संख्या-109,110): पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्मृति चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इसके अलावा आंशिक सलेमपुर (बूथ संख्या-75,85): उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विधायक रामचन्द्र यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन-दर्शन और विचार आज भी राष्ट्रहित,समाज कल्याण और जनसेवा की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं और नागरिकों से अपील की कि वे उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्वच्छता,वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया,जिससे यह कार्यक्रम केवल श्रद्धांजलि का ही नहीं,बल्कि जनता और संगठन को मजबूत करने का भी संदेश बन गया।
विधायक की इस सक्रियता को स्थानीय राजनीतिक गलियारों में जनता के बीच उनकी मजबूती और आगामी चुनावी समीकरणों के लिए सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है। बूथ स्तर पर पहुंचकर जनता और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद ने संगठन की सक्रियता और प्रतिबद्धता को उजागर किया।

More Stories
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया ।*
मथुरा 19 अगस्त 26OPERATION CONVICTION* *थाना- राया*
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*