अयोध्या25मार्च2025*रामनगरी अयोध्या स्थित वन विभाग मैं नहीं चल रहा है सब कुछ ठीक।
धर्मपथ पर 24 लाख रुपए की लगाई गई घास गायब। साल भर बिल वाउचर कटता रहा रख रखाव के पैसे खर्च होते रहे अब पत्थर में तब्दील हो गया पथ। राम पथ पर लगाए गए 46 लाख के पौधे हर महीने रख रखाव में भारी खर्च। राम पथ में लगे पौधों के सीमेंटेड फर्श के ऊपर 4 इंच की मिट्टी, जिम्मेदार विभागों ने इस पर जमकर किया खेल। जिम्मेदार कर्मी पन्नालाल ने निभाई विभागीय जिम्मेदारी भर डाले अपने ही गांव के दर्जनो वाचर।
विभाग में फॉरेस्ट गार्ड की भारी कमी आधा दर्जन फारेस्ट गार्ड को बाबू बनाकर अधिकारियो ने लगाया अपने आफिस में।
विभाग के चंद्रभान जैसे फारेस्ट गार्ड बने बाबू और ठेकेदार।
जिले भर में आरा मशीनो और हरे पेड़ों की कटाई का चल रहा है अवैध कार्य। नीचे के पद के कर्मचारियों को उच्च पद का कराया जा रहा है काम। रिटायर्ड कर्मचारियों के हाथ में है वन विभाग का अकाउंट विभाग- सूत्र
वन विभाग में अकाउंट शाखा में रिटायर्ड अजय कुमार श्रीवास्तव और चौधरी बाबू का जलवा। जिले में वृक्षारोपण तो बहुत किए गए लेकिन कितने पौधे जीवित है और कितना पैसा उनके मेंटेनेंस मैं लग रहा इसका किसी के पास जवाब नहीं। नए डीएफओ को नहीं मामलो की भनक उन्हें अंधेरे में रखकर हो रहे हैं तमाम असंवैधानिक कार्य। विभाग के तमाम विकास कार्यों और निर्णयों की जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत।

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*बिहार अब केवल साहित्य और लोककला तक सीमित नहीं : मनोज बाजपेयी
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस अधीक्षक ने की अपराध समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश
बाँदा 10 फ़रवरी 26*थाना पैलानी पुलिस द्वारा भैस चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।