अयोध्या25अप्रैल24*जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों व विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी/प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
अयोध्या।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने की दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नितीश कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजकरण नय्यर व अन्य संबंधित अधिकारियों व विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी/प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा माननीय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत निर्देशों एवं बारीकियों से राजनीतिक दलों के पदाधिकारी को विस्तृत रूप से अवगत कराया गया एवं उनकी पृच्छाओं का समाधान किया गया।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि समस्त मतदेय स्थलों पर मतदाताओं हेतु माननीय आयोग के निर्देशानुसार सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। प्रत्येक मतदेय केंद्र पर एक-एक व्हीलचेयर की व्यवस्था उपलब्ध होगी। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदान से पांच दिवस पहले मतदाता पर्ची उपलब्ध करा दी जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री ऋषि राज, जॉइन मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी बीकापुर श्री ध्रुव खडिया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुश्री स्वाति शर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन, एडीएम सिटी, एडीएम वित्त एवं राजस्व, मुख्य कोषाधिकारी, एडीएम भूमि अध्याप्ति, मुख्य राजस्व अधिकारी, एसपी ग्रामीण, एडीएम कानून व्यवस्था सहित समस्त उप जिलाधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों यथा भाजपा, बसपा, सपा आदि के पदाधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*