अब्दुल जब्बार
अयोध्या25अगस्त25*नगर पंचायत माँ कामाख्या धाम बोर्ड की बैठक संपन्न,2 करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी
प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच जल्द होगी पूरी
भेलसर(अयोध्या)नगर पंचायत माँ कामाख्या के सभागार में सोमवार को महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में रुदौली विधायक राम चंद्र यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल और अधिशासी अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्र मौजूद रहे।बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 की जांच प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का निर्णय लिया गया। सभी वार्डों से अतिक्रमण हटाने का प्रस्ताव पारित किया गया। उचित दर की दुकानों के लिए अन्नपूर्णा भवन के निर्माण की योजना को मंजूरी दी गई।नगर पंचायत क्षेत्र में कीटनाशक दवा के छिड़काव और क्रय केंद्र के निर्माण का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया। दैवीय आपदा से प्रभावित पात्र व्यक्तियों को सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया। विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा हुई।बैठक में विभिन्न योजनाओं के तहत लगभग 2 करोड़ रुपये के निर्माण और आपूर्ति कार्यों की परियोजनाओं को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। विधायक रामचंद्र यादव ने वार्ड की समस्याओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में नगर पंचायत के सभी वार्डों के सभासद मौजूद रहे।इनमें रामावती,सोहन लाल,जमुना प्रसाद, अजीत प्रताप सिंह,राम लगन,केदारनाथ, जितेश कुमार सिंह,सीतापति,राकेश कुमार, ललित, राजवती,गीता देवी, सफीना खातून और रेशमा यादव शामिल थे।
More Stories
मुजफ्फरनगर 14 अक्टूबर 26* मिशन शक्ति अभियान: छात्रा अंजनी पाल बनीं एक दिन की मुख्य चिकित्सा अधिकारी,
मुजफ्फरनगर 14 अक्टूबर 26* स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: रूड़की रोड स्थित ए.सी.एन. हॉस्पिटल सील,,,
कौशाम्बी 14 अक्टूबर 26*रामलीला मंच पर परशुराम का रौद्र रूप और लक्ष्मण के करारे जवाब देखने उमड़ी जनता*