March 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या25अक्टूबर23*अधिवक्ताओ ने अनिश्चित कालीन धरने का किया ऐलान

अयोध्या25अक्टूबर23*अधिवक्ताओ ने अनिश्चित कालीन धरने का किया ऐलान

अयोध्या से अब्दुल जब्बार यूपीआजतक

अयोध्या25अक्टूबर23*अधिवक्ताओ ने अनिश्चित कालीन धरने का किया ऐलान

भेलसर(अयोध्या)अधिवक्ता के पत्र का संज्ञान न लेने पर रूदौली बार के अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है।बुधवार को रूदौली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिनारायण यादव के अध्यक्षता में आम सदन की एक बैठक बार में आहुत की गई।बैठक में अधिवक्ता अखिलेश कुमार अवस्थी के प्रार्थना पत्र को पुलिस व प्रशासन द्वारा की जा अनदेखी को गंभीर प्रकरण मानते हुए अनिश्चित कालीन धरने की घोषणा की गई।इस सम्बंध में बार अध्यक्ष हरिनारायण यादव ने बताया कि कुछ दिन पूर्व अखिलेश कुमार के परिवार के सदस्यों को गांव के दबंगों ने पीट दिया था जिसका मुकदमा सीओ रूदौली के हस्तक्षेप पर थाना बाबबाजार में दर्ज हुआ था लेकिन चोटहिल परिजनों के मेडिकल के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या के दिनांक 16 अक्तूबर को किए आदेश के क्रम में अभी तक न तो एस पी ग्रामीण ने पत्र को आगे कार्यवाही के लिए बढ़ाया न ही एस डी एम रूदौली अंशिका दीक्षित ने परिजनों के मेडिकल के लिए सी एम ओ अयोध्या से पत्राचार किया।इन्ही मुद्दो को लेकर अधिवक्ता आरपार की लड़ाई को लड़ने को बाध्य होकर गुरुवार से अनिश्चित कालीन धरना समय 11 बजे से 3 बजे तक अनवरत जारी रहेगा जिसमे कलम बन्द हड़ताल भी शामिल है। इस मौके पर महामंत्री सन्तोष कुमार पाण्डेय,ओम प्रकाश,साहब सरन वर्मा, गया शंकर कश्यप,परमेश्वर यादव,शाह अदनान,उत्तम कुमार,विष्णु पाल,वेद प्रकाश,रवींद्र तिवारी,अनिल मिश्रा,अजय यादव,बल देव शर्मा सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Taza Khabar