[24/11, 1:50 AM] Basudev Yadaw Ayodhya: *सपा-रालोद का यूपी विधानसभा चुनाव में गठबंधन तय, अखिलेश यादव से मिलने के बाद बोले जयंत चौधरी*
जयंत चौधरी ने NDTV से बातचीत में बताया कि सपा और रालोद का गठबंधन तय है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सीटों को लेकर अखिलेश यादव से बातचीत आख़िरी दौर में है। जयंत चौधरी ने कहा कि बीजेपी के साथ जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
[24/11, 1:50 AM] Basudev Yadaw Ayodhya: झटका:
*कोर्ट ने दिए संबित पात्रा पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश, केजरीवाल का कथित फर्जी वीडियो पोस्ट करने का है आरोप*
[24/11, 1:50 AM] Basudev Yadaw Ayodhya: *बेटी से रेप के दोषी पिता को सजा ए मौत*
– बहराइच की अदालत ने महज 4 माह में सुनाया फैसला
– दोषी को फांसी की सजा दिलाने वाले विशेष शासकीय अधिवक्ता को पुलिस करेगी सम्मानित
– बेटी की मां ने अपने ही पति के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत
– सुजौली थाना क्षेत्र निवासी नान्हू खां (40) अपनी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दो साल से दुष्कर्म कर रहा था।
[24/11, 1:57 AM] Basudev Yadaw Ayodhya: ✍️✍️✍️
वासुदेव यादव पत्रकार, अयोध्या
✍️✍️✍️✍️
पत्रकार क्या हैं,दो मिनट का समय निकाल कर जरूर पढ़ें
1. जब किसी गुंडा बदमाश दबंग कलयुगी नेता व सर्कस प्रवित्ति के व्यक्ति द्वारा आपके अधिकार का हनन किया जाता है तब आपको एक पत्रकार की जरूरत पड़ती है?
2. जब प्रशासन के किसी दबंग व घूसखोर कर्मचारी द्वारा आप परेशान किये जाते हैं तब आपको एक पत्रकार की जरूरत पड़ती है?
3. जब आप अपनी बात प्रशासन तक पहुंचना चाहते हैं तब आपको एक पत्रकार की जरूरत पड़ती है ?
4. जब कोई लेखपाल,कोटेदार, प्रधान या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा आपका हक छीनने की कोशिश की जाती है तब आपको एक पत्रकार की जरूरत पड़ती है ?
5. जब आप किसी राजनेता, अधिकारी के साथ किसी विशेष कार्यक्रम को करते हैं तब आपको एक पत्रकार की जरूरत पड़ती है ?
6. जब आपको समाज में व्याप्त बुराइयों, खामियों , गलत परम्पराओ को दूर भगाने की चिंता होती है तब आपको एक पत्रकार की जरूरत पड़ती है ?
7. जब आप अपने बच्चे को स्कूल भेजते हैं और वहां उसे अध्यापक या किसी अन्य बच्चे द्वारा मानसिक यातनाएं दी जाती हैं तब एक पत्रकार की जरूरत पड़ती है ?
8. जब आप खेती करते हैं और किसी कारणवश आपकी फसल का नुकसान हो जाता है तब आपको अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने के लिए आपको पत्रकार की जरूरत पड़ती है ?
9.घर पर बैठ कर पूरे विश्व में क्या हो रहा है ये जानने के लिए एक पत्रकार के लेख की जरूरत पड़ती है ?
10. जब आपको किसी भी सरकारी योजना का फायदा नहीं मिल पाता तब आपको अपनी बात रखने के लिए एक पत्रकार की जरूरत पड़ती है ?
11. जब भी कोई घटना-दुर्घटना होती है तो भी पत्रकार याद आते है ?
◆इन सवालों के जबाब स्वयं को दीजिये और फिर पत्रकारों के विषय में कुछ करने के बारे में सोचिए।
@ हम ये नहीं कहते कि हम अच्छे हैं लेकिन सब के सब गलत होते है यह गलत बात है। एक बिना सेलरी पर काम करने वाला व्यक्ति आपको पूरा दिन और कभी कभी तो पूरी रात जागकर, तो कभी धूप तो कभी बरसात मे भीगकर आपको खबर उपलब्ध कराता है तो क्या उसे सम्मान और सहयोग मिलने का अधिकार है या नहीं आप को सोचना है।
वासुदेव यादव,पत्रकार, अयोध्या
????????????
[24/11, 2:26 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: बस्ती यूपी।
कप्तानगंज विधान सभा के डुहवाँ में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सपा नेता महेश सिंह द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का किया आयोजन छ: हजार की जनसंख्या में लोग हुए शामिल।
[24/11, 5:13 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या।
प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में विकास का क्रम जारी है। इसके द्वारा बिड़ला धर्मशाला के सामने से सुग्रीव किला होते हुए राम जन्मभूमि परिसर तक सड़क निर्माण हेतु रुट को साफ किया जा रहा है। जो दुकान मकान बीच मे पड़े है मुआवजा देकर उसे तोड़ा जा रहा है। बता दे कि यह मार्ग 100 फिट चौटा बनेगा।
[24/11, 7:01 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या
अयोध्या। मसौधा मोती नगर स्थित के एम शुगर मिल में गन्ने की पेराई सत्र 2021व 2022 का शुभारंभ विधि विधान से पूजा अर्चना कर किया गया शुरू। पेराई सन्न का शुभारंभ अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार व एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने फीता काटकर किया। इस दौरान तमाम लोग मौजूद रहे। के एम शुगर मिल के कर्मिक व प्रशासन अधिकारी बी एन मिश्रा ने सभी किसानों से अनुरोध करते हुए कहां की गन्ने की अच्छी प्रजाति लाये जिससे ज्यादा से ज्यादा उत्पादन हो सके,औऱ गन्ने की पेराई सत्र का सीजन मार्च व अप्रैल के लास्ट तक चलेगा।

More Stories
कानपुर नगर19 फ़रवरी26*पनकी पुलिस ने 2 करोड़ ऑनलाइन फ्रॉड के मामले में दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
कौशाम्बी19फ़रवरी26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी19फ़रवरी26*हत्या का प्रयास करने वाला 25 हजार रुपए का इनामिया अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार*