March 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या24दिसम्बर23*मख्दूम अब्दुल हक़ रुदौलवी का उर्स 26 दिसंबर से 

अयोध्या24दिसम्बर23*मख्दूम अब्दुल हक़ रुदौलवी का उर्स 26 दिसंबर से 

अब्दुल जब्बार

अयोध्या24दिसम्बर23*मख्दूम अब्दुल हक़ रुदौलवी का उर्स 26 दिसंबर से 

स्थानीय पुलिस प्रशासन ने उर्स की तैयारियों का लिया जायज़ा

भेलसर(अयोध्या)साबरी सिलसिले के अज़ीम बुज़ुर्ग हज़रत मखदूम अहमद अब्दुल हक़ के 607 वाॅ उर्स की तकरीबें 26 दिसंबर से शुरु हो जायेंगी।जिसकी सारी तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं।खानकाह का रंगो रोगन किया जा चुका है सर्दी के मद्देनजर दूर दराज से आने वाले जायरीन के ठहरने के लिए सारे इंतजाम किए जा चुके है उर्स के दौरान लगने वाले मेले में दुकानों के आने का सिलसिला जारी है।ये मेला उर्स के बाद भी कई हफ्तों तक चलता रहेगा। शुक्रवार की शाम सतेंद्र भूषण तिवारी CO रूदौली,प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह के साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन ने दरगाह शेखुल आलम के सज्जादा नशीन शाह मुहम्मद अली आरिफ “सूब्बू मियां” से मिल कर उर्स की तैयारियों का जायजा लिया और उर्स के दौरान होने वाली तकरीबात के बारे में पूरी मालूमात हासिल की।इस मौके पर हक़ फाउंडेशन के सदर शाह आमिर तबरेज,शाह फारूक अहमद,शाह यक़ीन अहमद,शाह उस्मान अहमद,शाह फरीद अहमद,शाह इक़बाल अहमद,शाह नासिर,शाह यूसुफ,शाह नोमान अहमद समेत तमामी खानवादे मौजूद रहे।
बता दें कि 26 दिसंबर की सुबह कदीम मस्जिद हज़रत शेखुल आलम में बाद नमाज़ फज्र कुरआन खानी से उर्स की शुरूआत होगी और रात में सज्जादा नशीनशाह मुहम्मद अली आरिफ “सूब्बू मियां” की सदारत में खानकाह व दरगाह शरीफ में महफिल- ए- समां(कव्वाली)होगी।
खुसूसी तौर पर 28 दिसंबर को सुबह 9 बजे कदीम खानकाह में शेखुल आलम कांफ्रेंस’ में दो किताबों का रस्मे इजरा किया जायेगा। जिसके बाद कदीम खानकाह में महफ़िल ए समां होगी।शाम 4 बजे शाह मुहम्मद अली आरिफ “सूब्बू मियां” मख़दूम साहब का खिरका शरीफ(पवित्र वस्त्र)को धारण करेंगे। और जायरीन को खिरके की जियारत कराएंगे।इस दौरान उर्स में देश की तमामी खानकाहों के सज्जादा नशीन व मुरीदीन बड़ी संख्या में मौजूद होंगे।हमेशा की तरह खानकाह की जानिब से लंगर खाने की व्यवस्था की जायेगी। उक्त जानकारी मेला कमेटी के सदर शाह उस्मान अहमद ने दी।

Taza Khabar