अयोध्या23मई26*बिजली ,खाद संकट ,बढ़ती महंगाई सहित अन्य समस्याओं को लेकर सपाइयों ने सौंपा ज्ञापन
एक सप्ताह में सुधार न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
भेलसर(अयोध्या)रूदौली तहसील क्षेत्र में लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था,बढ़ती महंगाई और खाद-संकट व लगातार बढ़ रहे डीजल पेट्रोल के दामों को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए समाजवादी पार्टी ने जिलाधिकारी अयोध्या को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी रुदौली को सौंपा है।
ज्ञापन के माध्यम से सपा नेताओ ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि एक सप्ताह के भीतर हालात नहीं सुधरे तो सपा सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी।सपा विधानसभा अध्यक्ष छोटे लाल यादव ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से रूदौली तहसील क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमराई हुई है। मवई,पटरंगा, शुजागंज, ऐहार, बाबाबाजार, माँ कामाख्या धाम और नगर पालिका क्षेत्र सहित पूरे इलाके में अघोषित बिजली कटौती से आमजन बेहाल हैं। भीषण गर्मी में घंटों बिजली गुल रहने से किसान, छात्र, व्यापारी और आम नागरिकों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।इस मौके पर समाजवादी पार्टी के नेता विनोद कुमार लोधी ने भी पूरे मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि प्रशासन को जनता की समस्याओं पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए अन्यथा हालात और बिगड़ सकते हैं।
इसी दौरान बार एसोसिएशन तहसील रुदौली के अध्यक्ष चौधरी अजीमुद्दीन एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण यादव,साहब शरण वर्मा पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन रुदौली,राम रतन यादव,अब्दुल हई खान,नंदकिशोर यादव सहित काफी संख्या में अधिवक्ताओं और युवा साथियों की मौजूदगी में एसडीएम रुदौली संतोष कुमार को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए बिजली संकट,पेयजल संकट,महंगाई,खाद की कमी और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर चिंता जताई गई। अधिवक्ताओं और सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी प्रशासन से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।सपा नेतृत्व ने दोहराया कि यदि एक सप्ताह के भीतर जनता को राहत नहीं मिली तो समाजवादी पार्टी जनहित में लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी।

More Stories
मथुरा 23 मई 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा अभियुक्त को 540 ग्राम अवैध गांजा सहित किया गिरफ्तार*
मथुरा 23 मई 26*अभियुक्त को 15 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया ।*
अयोध्या23मई26*जनता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं,सात दिन में सुधार नहीं तो सड़क पर उतरेगा विपक्ष