अब्दुल जब्बार
अयोध्या22सितम्बर25*जहरीले सर्प दंश से अधेड़ की मौत 6 बेटियां एक पुत्र व पत्नी हुई बेसहारा
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पुरे मटौली निवासी राघव राम यादव पुत्र हरिकृष्ण यादव को शुक्रवार खेत से लौटते समय विषैले सर्प ने डस लिया।राघव राम के सांप काटने की सूचना मिलते ही परिजन उन्हें लेकर सीएचसी रुदौली गए जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति होने के कारण लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ मेडिकल कॉलेज में काफी उपचार हुआ तथा चार यूनिट ब्लड भी चढ़ाया गया। किंतु नियत को कुछ और ही मंजूर था राघव राम का जीवन बच नहीं पाया। मृत्यु की सूचना पाकर घर पर कोहराम मच गया। राघव राम घर का अकेला कमाने वाला था उसके 6 बेटियां तथा एक बेटा तथा पत्नी बेसहारा हो गए। राघव राम के रिश्तेदार शिक्षक अखिलेश यादव ने बताया कि मृतक बहुत ही सरल एवं साधारण स्वभाव के थे तथा अपने बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक थे। राघव राम के पिता हरी कृष्ण काफी बुजुर्ग हो चुके हैं। पूरे परिवार में बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के चार बच्चे कंपोजिट विद्यालय गनौली में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं सूचना पाकर कम्पोजिट विद्यालय गनौली के शिक्षक अमरेंद्र प्रताप सिंह,श्यामलाल व प्रधानाध्यापक अकील अहमद के साथ मृतक के घर पहुंचकर शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी। अंतिम संस्कार में मटौली के पूर्व प्रधान रामफेर यादव, शिक्षक मैकू लाल यादव, विधायक पुत्र आलोक यादव राज नारायन यादव शत्रोहन लाल सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

More Stories
कौशाम्बी 4 मार्च 26*डिवाइडर पर टकराने से बाइक सवार की मौके पर हुई मौत*
कौशाम्बी 4 मार्च 26*पति की प्रताड़ना से पीड़ित होकर कुएं में कूदी महिला गंभीर घायल*
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….