अयोध्या22अक्टूबर24*प्रेस क्लब में समाजवादी मजदूर सभा का प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन।
अयोध्या। समाजवादी मजदूर सभा, उत्तर प्रदेश, अवध जोन का प्रशिक्षण शिविर दो दिवसीय के प्रथम सत्र का उद्घाटन माननीय अवधेष प्रसाद सांसद अयोध्या ने किया। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक ने किया। संचालन प्रदेश सचिव अखिलेश चौबे जी ने किया। प्रथम सत्र के उद्घाटन को सम्बोधित करते हुए सांसद अवधेष प्रसाद जी ने कहा कि प्रदेश में श्रमिकों की हालात बहुत खराब है, प्रदेश सरकार श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा नहीं दे रही है साथ ही साथ समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव श्री जयशंकर पांडे जी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालात बहुत ही खराब है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री पारसनाथ यादव ने कहा कि उपचुनाव में सभी सीटे समाजवादी पार्टी जीतेगी, मजदूर सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल जी ने भाजपा की प्रदेश सरकार लगातार सात सालों से मजदूरों का शोषण कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जगतपाल जी ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। प्रदेश सचिव आशीष गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी और मंहगाई चरम पर है। सभा को महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव, राम भरोसे, कैलाश कोरी, राजकपूर बौद्ध, वीरेन्द्र तिवारी, आर.टी. यादव, विश्वनाथ कोरी व विभिन्न जनपद के जिलाध्यक्ष प्रदेश पदाधिकारी ने सम्बोधित किया। अंत में जुसूस बनाकर जिलाधिकारी कार्यालय में मजदूर समस्याओं से सम्बन्धित ज्ञापन सौंपा गया।

More Stories
लखनऊ28अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
पूर्णिया बिहार 28 अप्रैल 26 *पूर्णिया में 3 करोड़ का बैंक घोटाला: खाताधारकों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर काटा बवाल*
लखनऊ28अप्रैल26*नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन*