अयोध्या21जुलाई24*विश्व प्रसिद्ध अयोध्या के लोकप्रिय सांसद अवधेश प्रसाद का महाराष्ट्र के मातोश्री पर हुआ भव्य स्वागत
🟥🟩🟥🟩🟥🟩🟥🟩🟥
अयोध्या । महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री पर हुआ अयोध्या जनपद की फैज़ाबाद लोकसभा के सपा सांसद अवधेश प्रसाद का स्वागत हुआ। ज्ञात हो कि 19 जुलाई को समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आज़मी द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी नवनिर्वाचित सांसदों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित था। जिसमें अयोध्या की ऐतिहासिक जीत पर सपा ज़िलाध्यक्ष पारसनाथ यादव का अंग वस्त्र पहना कर मंच पर स्वागत किया गया, उद्धव ठाकरे के आवास पर पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आज़मी, अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद एवं आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने मुलाकात कर भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान अयोध्या (फैजाबाद) से निर्वाचित सपा सांसद अवधेश प्रसाद पासी का उद्धव ठाकरे ने बहुत ही गर्मजोशी के साथ स्वागत कर ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।
इस दौरान समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आज़मी, महाराष्ट्र की भिमंडी से सपा विधायक रईस शेख, समाजवादी पार्टी जनपद अयोध्या के ज़िलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, बीकापुर विधानसभा से सपा पूर्व प्रत्याशी रहे हाजी फिरोज़ खान गब्बर, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मोहम्मद अली, ज़िला उपाध्यक्ष एजाज़ अहमद, अमित प्रसाद , शशांक शुक्ला प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
मुजफ्फरनगर २सितंबर २६ * मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में दर्दनाक हादसा, 11 वर्षीय बच्चे की मौत
हरिद्वार २सितंबर २६ * खटीमा-मसूरी गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि, राज्य आंदोलनकारियों ने कहा- शहीदों का सपना पूरा होने तक जारी रहेगा संघर्ष
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर 26 पूर्णिया में आम्रपाली प्रशिक्षण का 8वां दिन, कजरी और झिझिया से गूंजा प्रेक्षागृह*