अयोध्या21अक्टूबर25*बाबा बैजनाथ पीजी कॉलेज के छात्रों ने रामनगरी में 20 हजार दीप प्रज्ज्वलित किया।*
मिल्कीपुर*मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र की बाबा बैजनाथ पीजी कॉलेज सरायधनेठी अंजरौली मिल्कीपुर के छात्र एवं छात्राओं ने दीप उत्सव में शामिल होकर राम पौड़ी घाट संख्या 32 पर लगभग 20000 दीप प्रज्वलित किया। संस्था के संरक्षक ऋषभ सिंह ने बताया की मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीप उत्सव 2025 का 9 वा संस्करण एक बार फिर इतिहास रचा, भगवान राम के आगमन की खुशी में अयोध्या नगरी में 19 अक्टूबर को राम की पौड़ी सहित 56 घाटों पर एक साथ 26 लाख 11 हजार 101 की दीप प्रज्वलित किया गया। उन्होंने कहा दीप उत्सव 2025 में अयोध्या दो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का साक्षी बना, उन्होंने कहा कि लेजर शो के माध्यम से रामायण से संबंधित आकृतियां दिखाई गई। दीप उत्सव कार्यक्रम में संस्था के शिक्षक कमल मिश्रा,दुर्गेश मिश्रा, , सोनाक्षी ,, कृष्ण कुमार , नरेंद्र कुमार तिवारी, ओम पांडेय, प्रवेश कुमार तिवारी,वीरेंद्र कुमार आदि छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
More Stories
लखनऊ 11 नवम्बर 26*डग्गामार बसों के अवैध संचालन पर पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई।
लखनऊ11 नवम्बर 26*यूपी में पूर्व मतदाताओं को बड़ी राहत, बिना डर के भर सकेंगे फार्म-6*
पूर्णिया बिहार11नवंबर26* छठ महापर्व से पहले जिला प्रशासन सख्त, पूर्णिया DM ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी, एक भी चूक पड़ी तो भारी*