अयोध्या20सितम्बर25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर अयोध्या की कुछ खास खबरें
[20/09, 7:35 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ✍️ ब्रेकिंग अयोध्या…😲
*जिस्मफरोशी के लिए बिहार और गोरखपुर से लाई जाती थीं युवतियां, 11 महिलाओं सहित कुल 14 गिरफ्तार*
😴…🤔…🧐
नगर कोतवाली क्षेत्र के फतेहगंज की खीर गली के पास स्थित राणी सती गेस्ट हाउस में बीती आधी रात को पुलिस ने छापा मारकर एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। वहां से बिहार और गोरखपुर की 11 युवतियों समेत कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीओ सिटी शैलेंद्र ने बताया कि चार मंजिला इस गेस्ट हाउस के चौथे तल पर गेस्ट हाउस संचालक गणेश अग्रवाल सेक्स रैकेट चलाता था। इसके लिए वह बिहार और गोरखपुर से लड़कियों को लाता था। शुक्रवार रात लगभग 12 बजे महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला और नगर कोतवाली पुलिस टीम के साथ गेस्ट हाउस पर छापा मारा गया तो चौथे तल पर महिलाएं धंधे में संलिप्त मिलीं। उन्हें हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। मौके से पुलिस ने देह व्यापार से अर्जित 1 लाख 62 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। छानबीन में पता चला कि साल भर से जिस्म का यह धंधा चल रहा था। महिलाएं इसी होटल में रहती थीं। गणेश और उसके अन्य साथी बाहर से ग्राहक लाते थे। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
😴 स्थानीय लोगों बोले शर्मिंदगी होती है…
स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे लोगों में आक्रोश था. लोगों ने कहा कि हमारे घरों में बहू-बेटियां हैं और इस माहौल के कारण घर से बाहर निकलने में भी हमें शर्मिंदगी महसूस होती है. कल बहुत ज्यादा हो गया. सभी मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो कर एक साथ गेस्ट हाउस में पहुंच गए.
मोहल्ले वालों ने बताया कि गेस्ट हाउस संचालक गणेश अग्रवाल ने इसी अनैतिक धंधे से वहीं आसपास ही कई संपत्तियां खड़ी कर ली हैं।
[20/09, 8:11 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी की प्रेसवार्ता
अयोध्या।
अयोध्या पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर जहरखुरानी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी – मनोज राना (गौतमबुद्ध नगर) और मैनू उर्फ रामनारायण (गोंडा) बताए गए।
वारदात का खुलासा – दोनों ने मुंबई से लौट रहे युवक को ऐमी घाट पुल पर जहरखुरानी का शिकार बनाया था।
युवक का सामान नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया गया था।
आरोपियों ने सख्ती से पूछताछ के बाद अपना अपराध कबूल किया।
चोरी किया गया सामान बरामद,
तारून थाना क्षेत्र का मामला।
[20/09, 8:11 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अयोध्या जनपद में मिशन शक्ति अभियान 5.0 का शुभारंभ किया गया।
एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने महिला पुलिसकर्मियों को विशेष ब्रीफिंग दी।
महिला पुलिसकर्मियों को त्योहारों में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण में भूमिका के बारे में बताया गया।
अभियान के तहत पुलिस ग्राम, कस्बा, मोहल्ला, शिक्षण संस्थान और सार्वजनिक स्थानों पर चौपाल और भ्रमण कर रही है।
प्रमुख बाजारों, स्कूल, कॉलेज और धार्मिक स्थलों पर एंटिरोमी टीम ड्यूटी कर रही है।
महिला सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी: 1090, 112, 1076, 102, 108, 181, 1930 प्रदान की जा रही है।
सरकारी योजनाओं की जानकारी: मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना, महिला ई-हाट योजना।
[20/09, 8:11 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अयोध्या के मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार ने कुमारगंज स्थित 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने पर्चा काउंटर, ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर, मरीज़ वार्ड, महिला वार्ड, लैब और डेंगू वार्ड का गहन निरीक्षण किया।
डॉक्टरों के आवासीय परिसर का भी सीडीओ ने जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मैनपावर की कमी को गंभीर पाया गया।
सीडीओ ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और सुविधाओं के बारे में सीएमएस से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक स्टाफिंग और संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
[20/09, 8:11 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: बड़ी खबर
अयोध्या।
दुगना लाभ का झांसा देकर करोड़ों का निवेश कराने वाली एक और कंपनी कार्यालय में ताला बंद कर हुई फरार, निवेशको ने पुलिस से की शिकायत, कंपनी के अधिकारी शुभेंदु सरकार निवासी उड़ीसा समेत पांच लोगों के खिलाफ गोसाईगंज थाने में मुकदमा दर्ज, महबूबगंज के डायमंड मैरिज हॉल में चल रहा था एलजी एलएफ वर्ड ग्रुप का कार्यालय, कंपनी के दो कर्मचारी राजेश पाठक व सुशील कुमार यादव को पुलिस ने लिया कस्टडी में, हो रही पूछताछ।
More Stories
कानपुर नगर28सितम्बर25*आयुष्मान आरोग्य मंदिर की दुर्दशा पर BJP सरकार से सवाल!
कानपुर नगर28सितम्बर25*कई दिनों से फूंका पड़ा विद्युत ट्रांसफार्मर रामबख्श पुरवा गांव का पूरा गांव डूबा अंधकार में
करूर तमिलनाडु28सितम्बर25*अभिनेता और नेता विजय की पार्टी की रैली में हुए दुखद हादसे से बहुत आहत है विजय।