अयोध्या20फरवरी25*खाकी ने पेश किया ईमानदारी की मिशाल…
रामजन्मभूमि मंदिर दर्शन के दौरान गुजरात से आए श्रद्धालु के भीड़ में गिर गए रुपए को खोजकर किया वापस….* पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या में नियुक्त आरक्षी पुष्पराज यादव और मुख्य आरक्षी विनोद कुमार सिंह ने मंदिर परिसर ड्यूटी के दौरान ईमानदारी की मिशाल पेश किया। आईजी अयोध्या श्री प्रवीण कुमार ने की ईमानदारी की प्रशंसा। गुजरात राज्य के सूरत निवासी उमाकांत आचार्य राम जन्मभूमि दर्शन करने के लिए अयोध्या आए थे। मंदिर दर्शन के दौरान उनके जेब में रखा 39 हजार पांच सौ रुपए भीड़ में कहीं गिर गए इसकी जानकारी आरक्षी पुष्पराज यादव और मुख्य आरक्षी विनोद कुमार सिंह को हुई तो खाकी के दोनों जवानों ने अथक परिश्रम करके खोए हुए रुपए को ढूंढ निकाला। खोई हुई अमानत वापस पाकर दर्शनार्थी उमाकांत ने उत्तर प्रदेश पुलिस को दिल से धन्यवाद दिया।
More Stories
लखनऊ 14 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 14 अक्टूबर 26*मऊ पशु बाजार के सामने बिजली के खंभे में लगी आग, टला बड़ा हादसा*
महोबा 14 अक्टूबर 26*नवरात्रि पर्व को लेकर महिला मिशन शक्ति के तहत ADG ज्योति नारायण ने किया कोतवाली का निरीक्षण