अब्दुल जब्बार
अयोध्या2सितम्बर25*रुदौली सीएचसी में नई प्रभारी की नियुक्ति, डॉ. फातिमा हसन रिजवी ने संभाला पदभार
भेलसर(अयोध्या)मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने रुदौली सीएचसी में नई प्रभारी की नियुक्ति कर दी है।डॉ. फातिमा हसन रिजवी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पदभार ग्रहण कर लिया है।
रुदौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की नई प्रभारी डॉ. फातिमा हसन रिजवी ने मंगलवार पदभार संभालते ही मरीजों की सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।उन्होंने मरीजों की लंबी कतारों की समस्या को देखते हुए दो पर्चा काउंटर की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है।डॉ. फातिमा हसन रिजवी ने जरूरतमंद मरीजों के लिए निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया है कि मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जो दवाएं केंद्र में उपलब्ध नहीं होंगी, उनकी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दी जाएगी।नई प्रभारी ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य मरीजों को समय पर उचित इलाज और बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने मरीजों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने का भी आश्वासन दिया है साथ ही उन्होंने ओ पी डी में मरीज़ व परिजन के अतिरिक्त बाहरी व्यक्ति के दाखिले पर सख्ती से रोक लगा दी है। मरीजों और उनके परिजनों ने डॉ. फातिमा हसन रिजवी के इन निर्णयों का स्वागत किया है।

More Stories
लखनऊ12 मार्च 26*सीएम योगी आदित्यनाथ ने एलपीजी आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की।
बरेली 12 मार्च 26*बरेली मामले मे हाईकोर्ट ने डीएम व एसपी को 23 मार्च को पेश होने का आदेश दिया
कानपुर देहात12मार्च26*जनपद में 16 मार्च से प्रारंभ होंगी जिला स्तरीय बालक/बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं*