अब्दुल जब्बार
अयोध्या2मार्च24*सम्पूर्ण समाधान दिवस में 223 शिकायतों में 18 का मौके पर निस्तारण
जिलाधिकारी के न आने से मायूस हुए शिकायतकर्ता
भेलसर(अयोध्या)तहसील रुदौली सभागार में जिलाधिकारी के न आने से एसडीएम अंशिका दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 223 शिकायत आई।18 शिकायत का समाधान किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के न पहुंचने से शिकायतकर्ता मायूस दिखे।शिकायतकर्ताओं की शिकायत एसडीएम अंशिका दीक्षित ने सुनी। मोहल्ला मखदूम जादा निवासी मोहम्मद कयूम पुत्र याकूब ने शिकायती पत्र में कहा मकान नंबर 22/116 मोहल्ला मखदूम ज़ादा रुदौली के मलिक मोहम्मद यासीन पुत्र रमजान थे उक्त मकान जर्जर अवस्था में था इस कारण उक्त मकान को गिरवाकर प्रार्थी द्वारा प्लाट की रजिस्ट्री करवाई गई। उसके बाद नियत प्राधिकारी से मानचित्र स्वीकृत कराकर भवन का निर्माण किया गया है।मकान नंबर 22/116 अपने नाम करना चाहता है परंतु नगर पालिका कर्मी हीला हवाली कर टाल रहे हैं।उपजिला अधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को कार्रवाई का निर्देश दिया।मोहम्मद शकील अंसारी निवासी मोहल्ला पूरे बसावन ने शिकायती पत्र में कहा कि उसके भाई के देहांत के बाद उनके मृत्यु तिथि नगर पालिका में दर्ज कराई गई जो ऑनलाइन नहीं थी इसलिए प्रार्थी द्वारा शपथ पत्र के साथ ऑनलाइन मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने हेतु नगर पालिका में आवेदन किया।परंतु नगर पालिका कर्मी मृतक की मां व पत्नी का नाम दर्ज करने से मना कर रहे हैं जबकि ऑनलाइन प्रमाण पत्र में मृतक की माता व पत्नी का नाम दर्ज करने हेतु ऑप्शन है।बुधराम पुत्र भरोसे निवासी नैपुरा ने मोटरसाइकिल लोन पर लेने के बाद मोटरसाइकिल की किस्त न जमा करने पर मोटरसाइकिल छीन लेने की शिकायत की।ओम प्रकाश व माधवराव निवासी दल सराय ने अपनी भूमि पर विपक्षी का अवैध हस्तक्षेप रोकने हेतु शिकायती पत्र दिया।अर्शिया परवीन मोहल्ला पूरे बसावन ने चक रोड की पैमाइश कर अवैध कब्जा हटवाए जाने के संबंध में शिकायती पत्र दिया। शमशेर पुत्र अली मोहसिन मोहल्ला शेखाना ने मकान नंबर 20/143 के हस्तांतरण के संबंध में शिकायती पत्र दिया।सईदा खातून पत्नी अब्दुल माबूद सूफियाना रुदौली ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने हेतु शिकायती पत्र दिया।कस्बा रुदौली मोहल्ला शेखाना के शमशेर पुत्र अली मोहसिन उर्फ जुबेर उर्फ जुब्बुल ने शिकायती पत्र देकर कहा है कि उसका पुश्तैनी मकान मोहल्ला शेखाना में स्थित है पिता के देहांत के बाद प्रार्थी व उसके भाई व मां को बराबर बराबर हिस्सा उक्त मकान में प्राप्त हुआ लेकिन प्रार्थी के भाई शरीफ व शमीम ने फ्रॉड करके प्रार्थी के माता के देहांत के बाद उनके संपूर्ण अंश व अपने अंश को विपक्षी अकबर अली पुत्र जाहिद अली को बेच दिया है जबकि मां के हिस्से में सभी भाइयों का बराबर बराबर हिस्सा था पीड़ित ने विपक्षी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।दिनेश कुमार पुत्र राम नरेश निवासी भेलसर ने राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर नाला निर्माण हेतु शिकायती पद दिया।उप जिलाधिकारी अंशिका दीक्षित ने बताया कि सभी शिकायती पत्र की जांच कर आवश्यक कार्यवाही के आदेश संबंधित को दिया गए हैं। इसके अलावा राशन कार्ड पैमाइश चक रोड,शौचालय,अवैध कब्जा हटवाने,विद्युत विभाग आदि से संबंधित कुल 223 शिकायत दर्ज की गई जिनमें 18 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में विधायक राम चन्द्र यादव, तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा नायक तहसीलदार मवई रेशु जैन,नायब तहसीलदार रुदौली अनूप श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी अखिलेश गुप्ता पूर्ति निरीक्षक संजय चौधरी सहित अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
सद्गुरु महात्मा सुशील कुमार जी के 24वें महानिर्वाण दिवस पर अश्रुपूर्ण श्रद्धाँजली
रीवा 23 अप्रैल26*शराब ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई, आदिवासी युवक पर अवैध शराब बिक्री के लिए बनाया दबाव
कानपुर नगर 23अप्रैल26*🏆 हार्दिक बधाई और गौरव का क्षण! 🌟