अयोध्या2जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[02/07, 5:56 pm] Abdul jabbar Ayodhya: अब्दुल जब्बार
पारिवारिक विवाद बना मौत का कारण
मुकदमा दर्ज
घटना से ग्रामीणों में रोष, कर रहे पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग
भेलसर(अयोध्या)थाना मवई क्षेत्र के कस्बा मवई में एक दुखद घटना में 65 वर्षीय वृद्ध की पारिवारिक विवाद में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना पुराने पारिवारिक विवाद का कारण है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतक जगजीवन प्रसाद कसोधन के परिवार में काफी समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। मंगलवार की शाम 4 बजे इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जिसमे वृद्ध जगजीवन प्रसाद कसोधन की मौत हो गई।घटना के बाद परिजनों ने वृद्ध को सीएचसी मवई पहुंचाया लेकिन डाक्टरों ने प्रथम उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया और रास्ते में ही वृद्ध की मौत हो गई। जब कि इसी परिवार के तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। जिसमें राहुल गुप्ता,शिवम् गुप्ता, श्याम गुप्ता।
मृतक के बेटे का आरोप है कि यह हमला सोची-समझी साजिश थी परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर मवई पुलिस ने जय प्रकाश, राकेश,गुड्डू सहित नौ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और मुख्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष मवई सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद का मामला था पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा।वहीं इस घटना के बाद से ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की जा रही है।
[02/07, 6:27 pm] Abdul jabbar Ayodhya: अब्दुल जब्बार
नोटरी अधिवक्ता बनने पर अधिवक्ताओं ने दी बधाई
भेलसर(अयोध्या)रुदौली तहसील के युवा अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्रा व बलदेव शर्मा को भारत सरकार द्वारा नोटरी अधिवक्ता नियुक्त किया गया है । अधिवक्ता श्री मिश्रा व शर्मा को विधि एवं न्याय मंत्रालय विधि कार्य विभाग नईं दिल्ली द्वारा व्यवसाय प्रमाण निर्गत किए जाने पर तहसील के अधिवक्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है।वरिष्ठ अधिवक्ता राम भोला तिवारी,चंद्रेश पांडेय,प्रमोद कुमार द्विवेदी,इंद्र सेन मिश्र,शतींद्र प्रकाश शास्त्री,आशीष कुमार वैश्य,वेद प्रकाश तिवारी,मुकेश कुमार पाण्डेय,रवींद्र नाथ तिवारी,अंकित तिवारी,सुधाकर पाण्डेय, ओम प्रकाश मिश्र,राजेश कुमार पाण्डेय,अमित कुमार लोधी,मो फहीम खान आदि ने हर्ष व्यक्त कर अनिल कुमार मिश्रा व बलदेव शर्मा को बधाई दी है।
[02/07, 6:35 pm] Abdul jabbar Ayodhya: अब्दुल जब्बार
बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद प्रत्याशी प्रमोद कुमार द्विवेदी ने कहा“ग्राम न्यायालय को तहसील परिसर में शिफ्ट करान उनकी प्राथमिकता”
भेलसर(अयोध्या)बार एसोसिएशन रुदौली के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रमोद कुमार द्विवेदी ने अधिवक्ता समुदाय से वादा किया है कि यदि उन्हें सेवा का अवसर मिला, तो वह ग्राम न्यायालय को तहसील परिसर में शिफ्ट कराने को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।अधिवक्ताओं से बात करते हुए प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि ग्राम न्यायालय वर्तमान में तहसील से दूर स्थित है, जिससे वकीलों और वादकारियों दोनों को भारी असुविधा होती है। बरसात, गर्मी या अन्य कठिन परिस्थितियों में गाँव के रास्तों से आवाजाही करना कठिन हो जाता है।उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं का समय, मेहनत और संसाधन इस दूरस्थ न्यायालय तक पहुँचने में बर्बाद होता है जबकि तहसील परिसर में तमाम सुविधाएँ उपलब्ध हैं। यदि ग्राम न्यायालय को यहीं शिफ्ट कराया जाए, तो न्यायिक प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और प्रभावी हो सकेगी।प्रमोद कुमार द्विवेदी ने यह भी वादा किया कि अगर अधिवक्ता समुदाय उन्हें अध्यक्ष के रूप में चुनता है या नहीं चुनता है तो भी वह इस मुद्दे को प्राथमिकता के साथ उच्च न्यायिक अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे और जब तक यह मांग पूरी नहीं होती।तबतक संघर्ष जारी रखेंगे।इस अवसर पर मौजूद अधिवक्ताओं ने इस मुद्दे को ज़मीनी स्तर की ज़रूरत बताते हुए समर्थन किया।
अंत में प्रमोद द्विवेदी ने कहा यह चुनाव मेरे लिए पद की नहीं, सेवा की भावना से जुड़ा है।
अधिवक्ताओं की सहूलियत मेरी पहली जिम्मेदारी होगी।
[02/07, 5:38 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलट दी पूरी कहानी। आत्महत्या निकली हत्या। 28 जून की रात एक व्यक्ति की हाथ की नस काट कर आत्महत्या की आई थी खबर।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पलट गई कहानी। गला घोट कर की गई थी हत्या। हाथ का नस काट कर आत्महत्या का दिया गया था रूप। गाजीपुर का मूल निवासी था मृतक राजेश सिंह। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में रहकर करता था ब्याज पर रुपए देने का काम। गाजीपुर का इसका साथी भी डेढ़ लाख रुपए लगाकर बनाई थी हिस्सेदारी। लाभ न मिलने पर बनाया मर्डर का प्लान।रात में खाने में मिला दी नशे की गोली। बेहोश होने के बाद गला घोटकर कर दी हत्या। हाथ की नस काट कर दे दिया आत्महत्या का रूप। आरोपी गिरफ्तार। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने पूरे मामला का किया खुलासा।
[02/07, 5:38 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
एसएसपी डा गौरव ग्रोवर की प्रेसवार्ता
अयोध्या।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलट दी पूरी कहानी। आत्महत्या निकली हत्या। 28 जून की रात एक व्यक्ति की हाथ की नस काट कर आत्महत्या की आई थी खबर।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पलट गई कहानी। गला घोट कर की गई थी हत्या। हाथ का नस काट कर आत्महत्या का दिया गया था रूप। गाजीपुर का मूल निवासी था मृतक राजेश सिंह। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में रहकर करता था ब्याज पर रुपए देने का काम। गाजीपुर का इसका साथी भी डेढ़ लाख रुपए लगाकर बनाई थी हिस्सेदारी। लाभ न मिलने पर बनाया मर्डर का प्लान।रात में खाने में मिला दी नशे की गोली। बेहोश होने के बाद गला घोटकर कर दी हत्या। हाथ की नस काट कर दे दिया आत्महत्या का रूप। आरोपी गिरफ्तार। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने पूरे मामला का किया खुलासा।
[02/07, 8:00 pm] Vasudev Yadav: ब्रेकिंग
अयोध्या
मवई में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, तीन बेटे घायल
अयोध्या के मवई थाना क्षेत्र के मवई गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडों से हुई इस हिंसक झड़प में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि मृतक के तीन बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
[02/07, 8:00 pm] Vasudev Yadav: ब्रेकिंग
अयोध्या।
नगर निगम व बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही। राम की पैड़ी जैसे पर्यटक स्थल पर नगर निगम के विद्युत पोल में उतरा करंट।
करंट की चपेट में आने से गोवंश की दर्दनाक मौत।
राम की पैड़ी पर श्रद्धालुओं की रहती है भारी भीड, बारिश के मौसम में हो सकता था बड़ा हादसा।
राम की पैड़ी पर लगे नगर निगम के फैंसी लाइट के पोल में उतरा करंट।
करंट के चपेट में आने से गोवंश की हुई दर्दनाक मौत।
स्थानीय लोगों में आक्रोश देर रात से ही पार्षद प्रतिनिधि और स्थानीय लोग घटनास्थल पर मौजूद।
अपर नगर आयुक्त और महापौर सुबह पहुंचे घटनास्थल पर।
घटना का लिया जाएजा, कार्यदायी संस्था पर कार्रवाही का दिया आश्वासन।
[02/07, 8:00 pm] Vasudev Yadav: ब्रेकिंग
खबर का असर
अयोध्या।
लेखपाल के रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने का मामला। एसडीएम बीकापुर विकासधर दुबे ने आरोपी लेखपाल राजेश श्रीवास्तव को किया सस्पेंड। गोविंदपुर की लेखपाल थे राजेश श्रीवास्तव। रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल।
एसडीएम बीकापुर ने एक और लेखपाल को किया सस्पेंड। बिंदेश्वरी प्रसाद को किया सस्पेंड। काफी दिनों से अनुपस्थित चल रहे थे लेखपाल बिंदेश्वरी प्रसाद।

More Stories
हाजीपुर 23 मार्च 26*चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार*
महोबा 23 मार्च 26*रंजिशन पुत्र की गोली मारकर हत्या’ और बचाव में आए पिता पर कुल्हाड़ी से हमला
पूर्णिया बिहार23मार्च26* जनता की आवाज़ जिलाधिकारी की पहल : सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सुनी गई समस्याएं_