अयोध्या2अक्टूबर25*कुमारगंज, खंडासा में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरूः धूमधाम से दी भक्तों ने विदाई, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।
अयोध्या*नवरात्रि पर्व के समापन के बाद अयोध्या जनपद के कुमारगंज और खंडासा थाना क्षेत्रों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया है। इस दौरान भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है, और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं कुमारगंज थाना क्षेत्र में इस वर्ष 100 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश के अनुसार, आज 44 प्रतिमाओं का विसर्जन जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गोमती नदी के आम घाट पर किया जाएगा। शेष प्रतिमाओं का विसर्जन अगले दिन संपन्न होगा। भक्त ट्रॉली और पिकअप के माध्यम से प्रतिमाओं को घाट तक ले जा रहे हैं। वहीं, खंडासा थाना क्षेत्र में कुल 136 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि आज इनमें से 93 प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। ये प्रतिमाएं मां कामाख्या घाट और देवगांव के गोमती नदी तट पर विसर्जित की जाएंगी। विसर्जन प्रक्रिया को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। देवगांव चौकी प्रभारी अशोक पाठक पुलिस टीम के साथ गोमती घाट पर मौजूद हैं। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश और उनकी टीम प्रतिमाओं की निगरानी कर रही है और उन्हें सुरक्षित विसर्जन स्थल तक पहुंचा रही है। पुलिस पल-पल की जानकारी ले रही है और हर प्रतिमा की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। घाटों पर नावों के साथ गोताखोरों को भी तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। शोभायात्राओं में डीजे की धुनें और अबीर-गुलाल का प्रयोग हो रहा है, और कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है।
More Stories
मथुरा14अक्टूबर25*जेल में बंद कैदियों द्वारा तैयार की जा रही है मोमबत्ती व दीपक*
लखीमपुर खीरी14अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी की प्रमुख खबरें –
अयोध्या14अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर मथुरा की कुछ बहुत महत्वपूर्ण खबरें