अयोध्या2अक्टूबर24*सादिक अली उर्फ बाबु टेलर अब नहीं रहे
अयोध्या। सर्व धर्म सम्भाव अभियान के तहत मंदिर मस्जिद विवाद का सर्वमान्य हल निकालने हेतु केंद्र की यू पी ए सरकार द्वारा चलाई गई मुहिम में धर्मनिरपेक्ष शक्तियों को एक जुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हर दिल अजीज सादिक अली उर्फ बाबू भाई टेलर ने कल दिनांक 01 अक्टूबर 2024 दिन मंगलवार को लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अन्तिम सासें ली।
उनके निधन से मैं काफी दु:खी हूं उनके निधन से सर्वधर्म सम्भाव की मुहिम को गहरा झटका लगा है।
अयोध्या में हिंदू-मुस्लिम एकता कायम रखने का प्रयास करने वाला एक महत्वपूर्ण मजबूत स्तम्भ टूट गया है। उनकी आत्मा को शांति मिले और सर्वधर्म सम्भाव की मुहिम चलती रहे यही मेरी कामना है ।मैं उनके प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
🌹🌹👏🏻 वासुदेव पत्रकार अयोध्या ।
More Stories
वाराणसी 4 नवम्बर 26*अखिल भारतीय संत समिति, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, काशी विद्वत परिषद एवं श्री गंगा सभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
लखनऊ 4 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 4 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*